ख़बर का असर

Home » अंतर्राष्ट्रीय » जयशंकर अमेरिका में, वॉशिंगटन में करेंगे मार्को रुबियो से रणनीतिक बैठक

जयशंकर अमेरिका में, वॉशिंगटन में करेंगे मार्को रुबियो से रणनीतिक बैठक

S. Jaishankar US visit: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर अमेरिका पहुंच गए हैं। इस यात्रा के दौरान वह मंगलवार को वाशिंगटन में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात करेंगे। बातचीत का मुख्य फोकस महत्वपूर्ण खनिजों में द्विपक्षीय सहयोग और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर रहेगा।

ट्रंप–मोदी बातचीत के बाद तेज हुई कूटनीतिक हलचल

जयशंकर की यह यात्रा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई फोन बातचीत के ठीक एक दिन बाद हो रही है। इस बातचीत के बाद अमेरिका की ओर से भारत के साथ ट्रेड डील की घोषणा की गई थी, जिससे दोनों देशों के बीच उच्चस्तरीय संपर्कों को नई गति मिली है।

S. Jaishankar US visit: महत्वपूर्ण खनिज मंत्रिस्तरीय बैठक में लेंगे हिस्सा

आधिकारिक बयान के अनुसार, विदेश मंत्री जयशंकर 2 से 4 फरवरी तक की इस यात्रा के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री की मेजबानी में आयोजित महत्वपूर्ण खनिज मंत्रिस्तरीय बैठक में भी भाग लेंगे। इस बैठक में भागीदार देश सप्लाई चेन की मजबूती, विविधीकरण और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा करेंगे।

न्यूयॉर्क से वाशिंगटन तक उच्चस्तरीय कार्यक्रम और जयशंकर न्यूयॉर्क से वाशिंगटन जाएंगे। मंगलवार: मार्को रुबियो के साथ द्विपक्षीय वार्ता बुधवार: मंत्रिस्तरीय बैठक में भागीदारी में बताया जा रहा है कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी सम्मेलन को संबोधित कर सकते हैं।

वैश्विक मुद्दों पर भी होगी चर्चा

द्विपक्षीय बातचीत में क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विचार होने की संभावना है। इनमें यूक्रेन युद्ध की स्थिति, मध्य पूर्व का हालात भारत-अमेरिका आर्थिक और रणनीतिक सहयोग जैसे अहम मुद्दे शामिल हैं। मंत्रिस्तरीय बैठक के अलावा, विदेश मंत्री जयशंकर अमेरिकी प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे। हालांकि, इन बैठकों का विस्तृत कार्यक्रम सार्वजनिक नहीं किया गया है।

S. Jaishankar US visit: आर्थिक सुरक्षा में अहम बनते जा रहे हैं महत्वपूर्ण खनिज

भारत और अमेरिका के बीच हाल के वर्षों में आर्थिक सुरक्षा को लेकर सहयोग बढ़ा है। महत्वपूर्ण खनिज इस साझेदारी का अहम हिस्सा बन चुके हैं, जिनके जरिए दोनों देश भरोसेमंद और वैकल्पिक सप्लाई चेन विकसित करना चाहते हैं। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि यह ऐतिहासिक बैठक तकनीकी नवाचार, आर्थिक मजबूती और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी संसाधनों को सुरक्षित करने की दिशा में सहयोग को और मजबूत करेगी।

ये भी पढ़े… भारत और अमेरिका ट्रेड डील का असर: सेंसेक्स 3600 अंक उछला, निफ्टी में रिकॉर्ड तेजी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल