ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » Sahara India: ईडी ने सहारा इंडिया के पूर्व उप प्रबंध निदेशक को किया गिरफ्तार, जानिए क्यों?

Sahara India: ईडी ने सहारा इंडिया के पूर्व उप प्रबंध निदेशक को किया गिरफ्तार, जानिए क्यों?

Sahara India

Sahara India: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने निवेश फर्म सहारा इंडिया की वित्तीय अनियमितताओं को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार को ईडी ने सहारा इंडिया के पूर्व उप प्रबंध निदेशक (डिप्टी मैनेजिंग वर्कर) ओम प्रकाश श्रीवास्तव को 150 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार कर लिया। श्रीवास्तव से कोलकाता स्थित ईडी कार्यालय में कई घंटों तक पूछताछ की गई, लेकिन जांच में सहयोग न करने के आरोप में उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

निवेश पर मोटी रकम लौटाने का वादा

सहारा इंडिया पर आरोप है कि कंपनी ने निवेशकों को आकर्षित करने के लिए उच्च ब्याज दर का लालच दिया और करोड़ों रुपये की राशि जमा की। लेकिन समय आने पर अधिकांश निवेशकों को उनका पैसा वापस नहीं मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए यह विवाद सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा, जहां कंपनी पर भ्रष्टाचार और धन के दुरुपयोग के आरोप लगे।

Sahara India: ईडी का क्या है दावा

ईडी की जांच में यह खुलासा हुआ कि जमाकर्ताओं की कुल जमा राशि में से 750 करोड़ रुपये कंपनी के शीर्ष तीन अधिकारियों के पास भेजे गए थे। इनमें से 150 करोड़ रुपये कथित रूप से ओम प्रकाश श्रीवास्तव के खाते में ट्रांसफर हुए। ईडी ने आरोप लगाया कि यह पैसा निवेशकों की मूल धनराशि थी, जिसे गलत तरीके से हड़पा गया।

कितने करोड़ का है भ्रष्टाचार का मामला ?

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हुई जांच में सहारा इंडिया पर 1.79 लाख करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगा। इस मामले में सहारा इंडिया के चेयरमैन सुब्रत राय सहारा, उनके बेटों तथा कंपनी के कई वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। कोर्ट ने आदेश दिया था कि सहारा द्वारा अर्जित की गई संपत्तियों को बेचकर निवेशकों को पैसा लौटाया जाए, लेकिन जांच एजेंसी के अनुसार इस प्रक्रिया में भी धांधली की गई।

Sahara India: अगली सुनवाई और आगे की कार्रवाई

ईडी श्रीवास्तव को अदालत में पेश करेगी और उनकी कस्टडी मांगी जाएगी। जांच एजेंसी का कहना है कि इस मामले में आगे और नाम सामने आ सकते हैं तथा कई बड़ी गिरफ्तारियां संभव हैं।जानकारी के अनुसार, ओम प्रकाश श्रीवास्तव सहारा इंडिया में उप प्रबंध निदेशक पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं और बाद में उन्होंने दुसरी कंपनी में कार्यभार संभाला। लेकिन सहारा घोटाले की जांच में उनका नाम सामने आने के बाद ईडी ने उन्हें फिर से जांच के दायरे में लिया और अब उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें…LUDHINA ENCOUNTER: लुधियाना में आतंकियों का एनकाउंटर, दो आतंकी घायल, एक की हालत गंभीर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल