ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » Saharanpur : देहरादून से लौटते छात्रों पर जानलेवा हमला, फायरिंग से हड़कंप

Saharanpur : देहरादून से लौटते छात्रों पर जानलेवा हमला, फायरिंग से हड़कंप

Saharanpur : देहरादून से लौटते छात्रों पर जानलेवा हमला, फायरिंग से हड़कंप

Saharanpur News : देहरादून कॉलेज से पढ़ाई कर घर लौट रहे छात्रों की कार पर अज्ञात बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से हमला कर इलाके में सनसनी फैला दी। लाठी-डंडों से कार के आगे-पीछे के शीशे तोड़े गए और कई राउंड फायरिंग कर सर्विस रोड पर दहशत का माहौल बना दिया गया। ग्रामीणों की आवाजाही बढ़ते देख हमलावर मौके से फरार हो गए। इस हमले में एक छात्र घायल हुआ, हालांकि किसी को गोली नहीं लगी—यह राहत की बात रही।

घटना मंगलवार शाम की है। जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र के गांव बलवाखेड़ी निवासी विक्रम सिंह का पुत्र आर्यन, अपने सहपाठी योगेंद्र (दल्हेड़ी) और निखिल (नन्हेड़ा) के साथ कार से देहरादून से वापस गांव लौट रहा था। जैसे ही उनकी कार बड़गांव सर्विस रोड पर शिमलाना स्थित बिजलीघर के पास पहुंची, पीछे से आई एक कार और बाइक सवार बदमाशों ने अचानक हमला बोल दिया।

हमलावरों ने कार को घेरकर लाठी-डंडों से वार किए, जिससे शीशे टूट गए। स्थिति बिगड़ती देख आर्यन ने कार को तेज़ी से आगे बढ़ाया और बिजलीघर की ओर पहुंचा। इसी दौरान बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग कर दी, जिससे राहगीरों और आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों को आता देख हमलावर भाग निकले।

हमले में कार चालक आर्यन को चोटें आईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। घटनास्थल से एक खोखा कारतूस भी बरामद किया गया है। पुलिस ने घायल छात्र से पूछताछ की है और हमलावरों की पहचान के लिए आसपास के मार्गों, सीसीटीवी फुटेज और संभावित रंजिश के पहलुओं पर काम किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मुजफ्फरनगर से जुड़े छात्रों पर हमला हुआ है और मामले की गहन जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर हमला सुनियोजित प्रतीत हो रहा है। पुलिस जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का दावा कर रही है।

Reporter By – Sunny Prajapati

https://x.com/i/status/2026728622128771279

ये भी पढ़े –https://khabarindiatv.in/muradabad-gets-a-big-job-opportunity-1097-youth-get-a-chance-at-the-mega-job-fair/

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल