ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » सहारनपुर फायरिंग रेंज में धमाका: ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा चार जवान घायल

सहारनपुर फायरिंग रेंज में धमाका: ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा चार जवान घायल

Saharanpur News

Saharanpur News: सहारनपुर जिले के मिर्जापुर क्षेत्र स्थित सेना की फायरिंग रेंज में शनिवार को नियमित अभ्यास के दौरान अचानक हुए जोरदार धमाके से हड़कंप मच गया। इस हादसे में चार जवान घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मौके पर अफरा-तफरी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अभ्यास के दौरान अचानक तेज ब्लास्ट हुआ, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। धमाके के तुरंत बाद प्रशिक्षण को रोक दिया गया और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायल जवानों को फायरिंग रेंज में मौजूद एम्बुलेंस की मदद से बेहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया।

Saharanpur News: मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी

मामले में जानकारी देते हुए बेहट सीएचसी के चिकित्सकों ने बताया कि सभी घायलों को शरीर के ऊपरी हिस्से में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद दो जवानों की हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि दो अन्य का इलाज सीएचसी में जारी है। जिला अस्पताल प्रशासन ने इमरजेंसी वार्ड को अलर्ट पर रखते हुए अतिरिक्त डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को तैनात किया है। हादसे की सूचना मिलते ही सेना के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया। स्थानीय पुलिस ने भी क्षेत्र को सील कर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। आसपास के इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है ताकि किसी अन्य खतरे की संभावना को टाला जा सके।

धमाके के कारणों की जांच जारी

सेना अधिकारियों ने बताया कि धमाके के कारणों की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हादसा तकनीकी खराबी, मानवीय चूक या किसी अन्य कारण से हुआ। जांच टीम सभी पहलुओं की गंभीरता से पड़ताल कर रही है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि घायल जवानों को हर संभव बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Report By: दीपक तिवारी

ये भी पढ़े… 22 दिन का साथ और फिर सन्नाटा! सीतापुर में प्रेम कहानी का महामाई मंदिर के पास खौफनाक अंत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल