ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » गोलियों की आवाज से गूंजा सहारनपुर, 24 घंटे में 7 एनकाउंटर, 10 बदमाश गिरफ्तार

गोलियों की आवाज से गूंजा सहारनपुर, 24 घंटे में 7 एनकाउंटर, 10 बदमाश गिरफ्तार

Saharanpur News

Saharanpur News: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत पुलिसकर्मी आए दिन मुठभेड़ में बदमाशों को गिरफ्तार कर जनता के बीच यह संदेश देने में जुटी है कि प्रदेश में किसी भी तरह के आतंक मचाने वाले या लूट करने वाले बदमाशों को किसी भी हालत पर बख्शा नहीं जाएगा। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सात 7 मुठभेड़ में 7 कुख्यात बदमाशों को गोली मार घायल कर दिया है। जबकि कुल 10 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि ये मुठभेड़ देहात कोतवाली, मिर्जापुर, मंडी, गागलहेड़ी, देवबंद, नकुड और बड़गांव थाना क्षेत्रों में हुईं है।

अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी

दरअसल, जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का सख्त अभियान लगातार जारी है। मंगलवार शाम गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में भगवानपुर रोड–चांदपुर मार्ग पर चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर बदमाशों की बाइक फिसल गई, जिसके बाद उन्होंने पेड़ की आड़ लेकर दोबारा गोलीबारी की। जवाबी कार्रवाई में मेरठ के तारापुरी निवासी कुख्यात बदमाश निजामुद्दीन उर्फ निजाम पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। निजामुद्दीन पर गैंगस्टर एक्ट, लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट सहित करीब एक दर्जन मुकदमे विभिन्न जिलों में दर्ज हैं।

Saharanpur News: देवबंद में बदमाश दबोचा

इसी कड़ी में देवबंद थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 हजार के इनामी बदमाश दानिश को मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया है। थीथकी पुलिया के पास बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की थी। जवाबी फायरिंग में दानिश के पैर में गोली लगी। वहीं, उसके दो साथी जफरियान और इसरार को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन तमंचे, जिंदा व खोखा कारतूस और एक होंडा कार बरामद की है। दानिश पर गोकशी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।

बड़गांव में भी मुठभेड़

बड़गांव थाना क्षेत्र में चंद्रपुर मजबता अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग करने वाले 25 हजार के इनामी गोकश इसरार को भी मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया गया। उसका साथी इलियास मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस द्वारा कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसरार के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और स्प्लेंडर बाइक बरामद की गई है। आरोपी पर गोकशी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट के कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं।

लगातार हो रही इन मुठभेड़ों से साफ है कि सहारनपुर पुलिस अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। एसएसपी आशीष तिवारी ने स्पष्ट कहा है कि जनपद में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। पुलिस की यह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Report By: दीपक तिवारी

ये भी पढ़े… ससुरालियों की दबंगई से डरा पति, SSP दफ्तर में फूट-फूटकर रोया बोला- ‘साहब पत्नी के जुल्मों से बचा लो’

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल