ख़बर का असर

Home » स्पोर्ट्स » सहारनपुर के प्रशांत वीर को CSK ने 14.20 Cr में खरीदा, लंबे शॉट के बाद अब IPL में बड़ा धमाका

सहारनपुर के प्रशांत वीर को CSK ने 14.20 Cr में खरीदा, लंबे शॉट के बाद अब IPL में बड़ा धमाका

प्रशांत-वीर-को-CSK-ने-14.20-Cr-में-खरीदा

Saharanpur News: सहारनपुर के क्रिकेट प्रेमियों के चेहरे इन दिनों खुशी से खिले हुए हैं। वजह है स्थानीय क्रिकेटर प्रशांत वीर का चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में चयन। बाएं हाथ के इस करिश्माई बल्लेबाज और स्पिन गेंदबाज ने न सिर्फ अपने लंबे शॉट्स से स्थानीय मैदानों में पहचान बनाई है बल्कि अब उनका नाम इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में बड़े खिलाड़ियों के साथ लिया जा रहा है। चेन्नई ने मिनी ऑक्शन में प्रशांतवीर को 14 करोड़ रुपये की भारी रकम में खरीदा है।

क्रिकेट का जुनून और लॉन्ग-हिट की पहचान

प्रशांतवीर सहारनपुर की एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी से ताल्लुक रखते हैं। उनकी पहचान है विस्फोटक बल्लेबाजी। वो जब भी बैटिंग करने मैदान पर उतरते हैं दर्शक जानते हैं कि बाउंड्री पार गेंदें उड़ने वाली हैं। उनके कोच राजीव गोयल बताते हैं मैंने प्रशांत को तब से खेलते देखा है जब उनका नाम किसी चयन सूची में तक नहीं आता था। तभी समझ गया था कि यह खिलाड़ी अपने दम पर पहचान बनाएगा। जिस आत्मविश्वास और स्ट्रोकप्ले से वह खेलता है उसकी झलक दिग्गज बल्लेबाज डेविड मिलर में दिखती है। यही वजह है कि अकादमी में साथी खिलाड़ी अक्सर उन्हें प्यार से सहारनपुर का डेविड मिलर कहकर बुलाते हैं।

Saharanpur News: एकेडमी में जश्न का माहौल

जैसे ही IPL नीलामी में प्रशांतवीर की बोली चेन्नई सुपर किंग्स ने लगाई, सहारनपुर में जश्न शुरू हो गया। एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी में मिठाइयां बांटी गईं। शाम तक खिलाड़ी कोच और स्थानीय समर्थक एकत्र होकर अपने साथी के चयन का जश्न मनाते रहे। कोच राजीव गोयल ने कहा यह सिर्फ प्रशांत का नहीं पूरे सहारनपुर का गौरव है। वो मेहनती खिलाड़ी हैं और उनका चयन साबित करता है कि टैलेंट को दबाया नहीं जा सकता।

संघर्ष से सफलता तक का सफर

प्रशांतवीर की यात्रा संघर्षों से होकर गुजरी है। कुछ साल पहले जब उनका चयन अंडर-19 टीम में नहीं हुआ था तब भी उन्होंने हार नहीं मानी। वही वक्त था जब उन्होंने तय किया कि क्रिकेट उनका भविष्य बनेगा। सूरज की चिलचिलाती गर्मी हो या सर्द रातें वे लगातार अभ्यास करते रहे। धीरज और लगन का नतीजा अब सबके सामने है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चाहे बल्ले से छक्के लगाना हो या गेंद से विकेट चटकाना प्रशांत हर बार नए अंदाज़ में कुछ खास कर दिखाते हैं।

Saharanpur News: सहारनपुर से चेन्नई तक का सपना

चेन्नई सुपर किंग्स जैसी टीम में मौका मिलना हर युवा खिलाड़ी का सपना होता है। महेंद्र सिंह धोनी जैसे कप्तान के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करना प्रशांत के लिए बड़ा सीखने का अवसर है। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि धोनी की कप्तानी में खेले खिलाड़ी की सोच और रणनीति दोनों ऊंचे स्तर पर पहुंचती है। प्रशांतवीर के चयन ने न केवल एसबीबीए एकेडमी बल्कि पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवा क्रिकेटरों को नया जोश दिया है। अब सबकी निगाहें आईपीएल 2026 पर हैं जहां मिनी मिलर प्रशांतवीर अपनी छक्कों की बरसात से विरोधी गेंदबाजों को चौकन्ना करने को तैयार हैं।

ये भी पढ़े… हिजाब विवाद को लेकर पाकिस्तान डॉन शहजाद भट्‌टी ने दी CM नीतीश को धमकी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल