ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » रेलवे जमीन पर कब्जों को लेकर गंभीर आरोप, बांग्लादेशी-रोहिंग्या घुसपैठ की आशंका? PM को लिखा पत्र

रेलवे जमीन पर कब्जों को लेकर गंभीर आरोप, बांग्लादेशी-रोहिंग्या घुसपैठ की आशंका? PM को लिखा पत्र

Saharanpur News

Saharanpur News: देशभर में रेलवे पटरियों, स्टेशनों और रेलवे की जमीन पर बड़े पैमाने पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पत्र में विकास त्यागी ने दावा किया है कि रेलवे की भूमि पर झुग्गी-झोपड़ियों के जरिए पूरी-पूरी बस्तियां बसाई जा चुकी हैं। कई स्थानों पर पक्के भवनों का निर्माण भी किया गया है, जो रेलवे की संपत्ति पर अवैध अतिक्रमण की ओर इशारा करता है।

मजार, दरगाह और मस्जिदों के अवैध निर्माण का आरोप

विकास त्यागी ने अपने पत्र में यह भी आरोप लगाया है कि रेलवे की जमीन पर कई जगह मजार, दरगाह और मस्जिदों का अवैध निर्माण कर लिया गया है। उनका कहना है कि इस तरह के अतिक्रमण न सिर्फ कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि रेलवे सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा पैदा कर सकते हैं।

Saharanpur News: सुरक्षा और राजस्व दोनों पर खतरा

पत्र में यह दावा भी किया गया है कि इन अवैध कब्जाधारियों में बांग्लादेशी, रोहिंग्या या अन्य घुसपैठिए भी हो सकते हैं। उन्होंने इसे देश की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताते हुए कहा कि इससे रेलवे को भारी राजस्व नुकसान भी हो रहा है।

रेलवे अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग

विकास त्यागी ने सवाल उठाया है कि इतने बड़े पैमाने पर रेलवे भूमि पर कब्जे होने के बावजूद संबंधित रेलवे अधिकारी क्या कर रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि अवैध कब्जों को हटाने के साथ-साथ जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए और उनके खिलाफ भी कार्रवाई हो।

Saharanpur News: शीर्ष नेतृत्व को भेजी गई पत्र की प्रतिलिपि

पत्र की प्रतिलिपि केंद्रीय गृहमंत्री, रेल मंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी भेजी गई है। विकास त्यागी ने इस पूरे मामले को अति गंभीर प्रकृति का बताते हुए जल्द से जल्द जांच और कठोर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, इस मामले पर रेलवे प्रशासन या सरकार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Report By: दीपक तिवारी

ये भी पढ़े… मुस्लिम शादियों के बदलते चलन पर क़ारी गोरा का बयान, नाच-गाने और बे-पर्दा लड़कियों पर जताई फिक्र

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube poster
Khabar India YouTube

राशिफल