Salim Wastik: गाजियाबाद में जानलेवा हमले का शिकार हुए एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक को करीब सात दिन बाद होश आ गया है। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और गंभीर चोटों की वजह से यह कहना मुश्किल है कि वह पहले की तरह बोल पाएंगे या नहीं। फिलहाल सलीम दिल्ली के मैक्स अस्पताल की आईसीयू में भर्ती हैं और लगातार डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
डॉक्टरों की निगरानी में इलाज, वीडियो में दिखी प्रतिक्रिया
अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी एक छोटे से वीडियो में सलीम वास्तविक अस्पताल के बेड पर लेटे दिखाई दे रहे हैं। उनके शरीर पर ऑक्सीजन लगी हुई है और गले पर टांके भी साफ दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में डॉक्टर जब उन्हें आवाज देते हैं तो वह हल्की प्रतिक्रिया देते हैं और आंखें खोलकर देखने की कोशिश करते हैं।डॉक्टर उनसे कुछ सरल निर्देश भी देते हैं, जैसे जीभ बाहर निकालने को कहते हैं, जिस पर सलीम प्रतिक्रिया देते हुए निर्देश मानते नजर आते हैं। अस्पताल के अनुसार ऑपरेशन के बाद उनकी हालत पहले से बेहतर है और दवाइयों का असर भी दिखाई दे रहा है, लेकिन चोटें गहरी होने की वजह से पूरी तरह ठीक होने में काफी समय लग सकता है।
Salim Wastik: 27 फरवरी को हुआ था हमला
गौरतलब है कि 27 फरवरी को गाजियाबाद में सलीम वास्तविक पर चाकू से हमला किया गया था। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आई थीं, खासकर उनके लिवर और गले पर गहरी चोट लगी थी। हालत बिगड़ने के बाद पहले उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, बाद में बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के मैक्स अस्पताल में शिफ्ट किया गया।करीब एक हफ्ते तक वह बेहोश रहे और 5 मार्च को पहली बार उन्हें होश आया। डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है, लेकिन पूरी तरह ठीक होने में समय लग सकता है।
Salim Wastik:परिवार ने बताया – बोल पाएंगे या नहीं, अभी साफ नहीं
सलीम के बेटे उस्मान ने बताया कि उनके पिता डॉक्टरों की बातों पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वह बोल पाएंगे या नहीं। उस्मान के मुताबिक डॉक्टरों का कहना है कि दवाइयों का असर हो रहा है और धीरे-धीरे उनकी हालत में सुधार हो रहा है।परिवार के सदस्य भी अस्पताल में मौजूद हैं और लगातार उनकी देखभाल की जा रही है। हालांकि सुरक्षा कारणों से अस्पताल में सख्त व्यवस्था की गई है और बाहरी लोगों की आवाजाही सीमित रखी गई है।
परिवार की सुरक्षा बढ़ाई गई
हमले के बाद सलीम के परिवार की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। उनकी पत्नी और बेटे को फिलहाल एक सुरक्षित स्थान पर रखा गया है। पुलिस ने अस्पताल के बाहर भी सुरक्षा बढ़ा दी है और वहां लगातार पुलिस बल तैनात किया गया है।गाजियाबाद पुलिस के अधिकारी भी दिल्ली के अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों के संपर्क में बने हुए हैं ताकि सलीम की स्थिति पर नजर रखी जा सके।सलीम वास्तविक के परिवार के अनुसार उनके इलाज पर करीब 50 लाख रुपये तक खर्च आने की संभावना है। अभी तक जो जमा पूंजी थी और कुछ लोगों की मदद से इलाज का खर्च चल रहा है।इस बीच कुछ सामाजिक संगठनों और लोगों ने भी आर्थिक मदद की पेशकश की है। परिवार का कहना है कि जब तक सलीम पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो जाते, तब तक इलाज जारी रहेगा।
यह भी पढे़….बुमराह की धारदार गेंदबाजी और अक्षर के करिश्माई कैच जानें किन 5 खिलाड़ियों ने इंग्लैंड से छीन ली जीत






