Sand smuggling case: ईस्ट बर्दवान जिले की चकटेंटुल ग्राम पंचायत के प्रधान अनूप मेटे के भाई अष्टम मेटे को रेत तस्करी और पुलिस पर हमले के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। शनिवार रात सोनामुखी थाना पुलिस ने उन्हें बांकुड़ा जिले के बेलियाटोर इलाके से पकड़ा।
कोर्ट ने 13 दिन की पुलिस कस्टडी भेजा
रविवार को अष्टम मेटे को बांकुड़ा जिले के बिष्णुपुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां जज ने आरोपी को 13 दिन की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया।
Sand smuggling case: दामोदर नदी में रेत तस्करी के खिलाफ कार्रवाई
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोनामुखी थाना पुलिस ने कुछ दिन पहले दामोदर नदी के रंडीहा घाट पर अवैध रेत तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया था। आरोप है कि अभियान के दौरान अष्टम मेटे और उसके समर्थकों ने पुलिस को घेर लिया और हमला कर दिया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।
पुलिस का बयान
सोनामुखी थाना के ओसी राजशेखर मुखोपाध्याय ने बताया कि अष्टम मेटे को रेत तस्करी और पुलिस पर हमले के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
Sand smuggling case: भाई अनूप मेटे ने झाड़ा पल्ला
गिरफ्तारी के बाद पंचायत प्रधान अनूप मेटे ने दावा किया कि पिछले 10 वर्षों से उनका अपने भाई से कोई संबंध नहीं है और उन्हें गिरफ्तारी की जानकारी नहीं है। ग्रामीणों का आरोप है कि दामोदर नदी से हर रात अवैध रूप से रेत निकाली जाती थी, जिससे सड़कों को नुकसान हुआ और विरोध करने पर ‘रेत माफिया’ की ओर से धमकियां दी जाती थीं।
बीजेपी सदस्य ने सख्त सजा की मांग की
चकटेंटुल पंचायत की बीजेपी सदस्य वर्णाली माजी ने आरोप लगाया कि उनके पति को जान से मारने की धमकी दी गई और दोषियों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए। गलसी नंबर-1 ब्लॉक के तृणमूल अध्यक्ष जनार्दन चटर्जी ने कहा कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई की है और कानून अपना काम करेगा।
ये भी पढ़े… मोहम्मदी बार एसोसिएशन चुनाव में अवधेश चंद्र त्रिवेदी और पंकज कश्यप की ऐतिहासिक जीत, तहसील परिसर में मना जश्न







