ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » आप पार्टी में बगावत की आहट? राघव चड्ढ के बीजेपी में जाने की चर्चा पर संजय सिंह ने दिया कड़ा रिएक्शन!

आप पार्टी में बगावत की आहट? राघव चड्ढ के बीजेपी में जाने की चर्चा पर संजय सिंह ने दिया कड़ा रिएक्शन!

Sanjay Singh Statement: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने राघव चड्ढा के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। उन्होंने साफ कहा कि ऐसी खबरों में “जरा भी सच्चाई नहीं” है।

‘राघव पार्टी का अहम हिस्सा हैं’

संजय सिंह ने कहा कि राघव चड्ढा पार्टी के महत्वपूर्ण नेता हैं और परिवार के सदस्य की तरह जुड़े हुए हैं। उन्होंने याद दिलाया कि पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेजा और पंजाब जैसे अहम राज्य की जिम्मेदारी सौंपी। ऐसे में उनके पार्टी छोड़ने की बात पूरी तरह निराधार है।

Sanjay Singh Statement: कम सक्रियता पर उठे सवाल

हाल के दिनों में राघव चड्ढा की सार्वजनिक गतिविधियां कम नजर आने को लेकर सवाल उठ रहे थे। वे न तो पार्टी दफ्तर में दिखे, न प्रेस कॉन्फ्रेंस में और न ही सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय रहे। इस पर संजय सिंह ने कहा कि इसका जवाब खुद राघव चड्ढा ही बेहतर दे सकते हैं।

‘राजनीति में ऐसा दौर आता है’

संजय सिंह ने कहा कि राजनीति में हर नेता के जीवन में ऐसे दौर आते हैं जब वह कम सक्रिय दिखाई देता है। इसका मतलब यह नहीं होता कि वह पार्टी छोड़ने जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसी अटकलों पर बिना आधार के भरोसा न करें।

Sanjay Singh Statement: BJP जॉइन करने पर दी सख्त चेतावनी

संजय सिंह ने यह भी कहा कि अगर कभी राघव चड्ढा बीजेपी में जाने का फैसला करते हैं, तो सबसे पहले विरोध करने वालों में वे खुद होंगे। हालांकि उन्होंने दोहराया कि फिलहाल ऐसी कोई संभावना नहीं है।

Sanjay Singh Statement: सियासी हलचल पर विराम

इस बयान के बाद राघव चड्ढा को लेकर चल रही अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है। पार्टी ने साफ कर दिया है कि वे अभी भी AAP का अहम हिस्सा हैं और किसी तरह के बदलाव की बात महज अफवाह है।

ये भी पढ़े… हाईकोर्ट का सख्त रुख: डीएम-एसएसपी पेश नहीं हुए तो निजी घर में नमाज़ विवाद पर बड़ी सुनवाई- क्या अफसरों पर गिरेगी गाज?

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल