Security Agencies Alert: फरवरी महीने में सुरक्षा एजेंसियों को लगातार मिले इनपुट्स ने देश की सुरक्षा व्यवस्था को हाई अलर्ट पर ला दिया है। खुफिया रिपोर्टों के मुताबिक जम्मू-कश्मीर से लेकर दिल्ली तक कई संवेदनशील ठिकाने संभावित निशाने पर हैं। धार्मिक स्थल, भीड़भाड़ वाले बाजार, वीआईपी लोकेशन और सेना के काफिले टारगेट लिस्ट में बताए जा रहे हैं।
तीन बड़े इंटेलिजेंस अलर्ट
8 फरवरी को पहला इनपुट मिला, जिसमें लश्कर-ए-तैयबा द्वारा IED ब्लास्ट की साजिश की आशंका जताई गई। जानकारी के अनुसार 15-20 किलो RDX का इस्तेमाल कर हाईवे या सेना के काफिले को निशाना बनाया जा सकता है।
18 फरवरी को दूसरा अलर्ट जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा था। रिपोर्ट में जम्मू-कश्मीर को जोड़ने वाली काजीगुंड टनल की रेकी किए जाने की बात सामने आई। सुरक्षा एजेंसियों ने इसे अत्यंत संवेदनशील माना है। तीसरे अलर्ट में दिल्ली के कुछ प्रमुख इलाकों, खासकर चांदनी चौक के आसपास धार्मिक स्थलों की रेकी की आशंका जताई गई।
Security Agencies Alert: घुसपैठ और स्लीपर सेल की सक्रियता
रिपोर्ट के अनुसार जम्मू के कठुआ सेक्टर से पांच संदिग्ध आतंकियों की घुसपैठ की सूचना है। सुरक्षा एजेंसियों ने उनकी तस्वीरें जारी कर सतर्कता बढ़ा दी है। वहीं दिल्ली में पोस्टर मॉड्यूल का खुलासा करते हुए पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच में बांग्लादेश लिंक और एक पुराने हैंडलर की भूमिका सामने आई है।
ऑपरेशन के बाद बढ़ी सक्रियता
पिछले अभियानों के बाद कई आतंकी ढेर किए जा चुके हैं, लेकिन एजेंसियों ने 20 से अधिक सक्रिय/निष्क्रिय आतंकियों की नई सूची तैयार की है। सुरक्षा बलों का कहना है कि सभी संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है और किसी भी खतरे से निपटने के लिए व्यापक ऑपरेशन जारी हैं। देशभर में अलर्ट के बीच एजेंसियां हालात पर लगातार नजर रखे हुए हैं।
ये भी पढ़े… 55 पाक सैनिक ढेर, 72 तालिबान मारे गए: अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर जंग जैसे हालात






