ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » ‘बीमार पति की सुरक्षा पर संकट’ 10 वाला बिस्कुट फेम शादाब जकाती फिर घिरे विवादों में, थाने में फूट-फूटकर रोया पति

‘बीमार पति की सुरक्षा पर संकट’ 10 वाला बिस्कुट फेम शादाब जकाती फिर घिरे विवादों में, थाने में फूट-फूटकर रोया पति

Shadab Jakati

Shadab Jakati: मेरठ के इंचौली थाने में उस वक्त भावुक माहौल बन गया जब टायर रिपेयरिंग का काम करने वाले खुर्शीद उर्फ सोनू छाती पीट-पीटकर रोते हुए पहुंचे और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती व अपनी पत्नी इरम पर जान से मारने की साजिश का आरोप लगा दिया। सोनू का कहना है कि दिल की गंभीर बीमारी से जूझते हुए भी वह लगातार मानसिक प्रताड़ना झेल रहा है और उसे अपनी व बच्चों की जान का खतरा महसूस हो रहा है।

थाने में फूट-फूटकर रोया पति

सोनू ने पुलिस के सामने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी इरम कई-कई दिन तक शादाब जकाती के साथ घर से बाहर रहती है और ज़्यादातर वक्त उसी के साथ बिताती है। उसका दावा है कि दोनों मिलकर उसे रास्ते से हटाना चाहते हैं और जब भी वह कोर्ट जाने या केस करने की बात करता है तो शादाब और इरम रुपये-पैसे और रसूख का धौंस दिखाकर धमकाते हैं कि कोर्ट भी खरीद-लेंगे पुलिस भी खरीद लेंगे तुम हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे।

Shadab Jakati: देहरादून जाने पर बढ़ा विवाद

सोनू के मुताबिक, हाल ही में इरम शादाब के साथ देहरादून जाने की तैयारी कर रही थी जिस पर उसने अपनी बीमारी का हवाला देकर मना किया तो पत्नी ने कथित रूप से कह दिया तू मर जा, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही पत्नी के कई लोगों से रिश्ते रहे जिन्हें उसने नज़रअंदाज़ किया लेकिन अब शादाब के साथ लगातार घूमने-फिरने और धमकियों ने उसकी चिंता और बढ़ा दी है।

पत्नी इरम की सफाई और पलटवार

सोनू के संगीन आरोपों के बाद डरम ने एक वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा और साफ कहा कि वह शादाब जकाती के साथ सिर्फ काम के सिलसिले में जाती है और इसके बदले उसे मेहनताना मिलता है। इरम में दावा किया कि चार बच्चों की जिम्मेदारी उस पर है पति बेरोजगार और हिंसक स्वभाव का है, जो उससे पैसे की मांग करता है मारपीट करता है और उसी के कारण उसे घर चलाने के लिए वीडियो शूट का काम करना पड़ रहा है।

Shadab Jakati: पहले भी विवादों में रह चुके हैं जकाती

10 रुपए वाला बिस्कुट कितने का है जी वाली REEL से मशहूर हुए मेरठ के इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती इससे पहले भी नाबालिग बच्ची और महिलाओं के साथ बनाए गए अभद्र कंटेंट को लेकर कानूनी पचड़े में फंस चुके हैं। नवंबर 2025 में अश्लीलता और नाबालिग को अनुचित तरीके से वीडियो में पेश करने के आरोप में उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया हालांकि बाद में कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई

पुलिस क्या कर रही है? 

इंचौली थाना पुलिस ने सोनू की शिकायत और वीडियो बयान को संज्ञान में लेकर पूरे मामले की जांच शुरू की है और दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप की कानूनी पड़ताल की जा रही है। फिलहाल पुलिस सोनू की सुरक्षा संबंधी गुहार इरम की तरफ से लगाए गए घरेलू हिंसा और आर्थिक प्रताड़ना के आरोप और शादाब जकाती के खिलाफ पहले से दर्ज विवादित मामलों के रिकॉर्ड को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई तप कर रही है।

Report By: यश मित्तल

ये भी पढ़े… फेमस होते ही हवा में उड़ने लगे शादाब जकाती, सहकर्मी के पति ने लगाए जान से मारने की धमकी देने के आरोप

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल