Shadab Jakati: सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर शादाब जकाती एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इंचौली निवासी खुर्शीद उर्फ सोनू ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि शादाब उसकी पत्नी को कई दिनों तक शहर से बाहर लेकर जाता है और जब वह विरोध करता है तो उसे जान से मारने और पैसों की धौंस दी जाती है। वहीं इस मामले पर खुर्शीद की पत्नी ने अपने पति पर ही प्रताड़ना और झूठे आरोपों का आरोप लगाया है।
पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार
खुर्शीद जो मवाना रोड पर टायर रिपेयरिंग का काम करता है ने गुरुवार को थाने पहुंचकर पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई। उसने बताया कि उसकी तबीयत खराब रहती है और उसे हृदय संबंधी परेशानी है। आरोप है कि बुधवार को उसकी पत्नी शादाब जकाती के साथ देहरादून जाने की तैयारी कर रही थी। जब उसने बीमारी का हवाला देकर पत्नी को रोकने की कोशिश की तो उसने कहा तू मर जा खुर्शीद का कहना है कि पत्नी शादाब के कहने पर ही ऐसा बर्ताव कर रही है और कोर्ट केस की बात छेड़ने पर उसे पैसों से धमकाया जाता है।
Shadab Jakati: पति के लगाए सभी आरोपों को किया खारिज
वहीं मामले के सोशल मीडिया पर उछलने के बाद खुर्शीद की पत्नी ने वीडियो जारी कर अपनी बात रखी। उसने पति के लगाए सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि शादाब जकाती के साथ वह काम के सिलसिले में जाती है जहां उसे मेहनाने के तौर पर पैसे मिलते हैं। उसी आय से वह अपने बच्चों का पालन-पोषण कर रही है। महिला ने पति पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए और कहा कि खुर्शीद पहले ही उसे तलाक दे चुका है। इसके जवाब में उसने भी इंचौली थाने में तहरीर दी है।
पुलिस ने मामले में क्या बताया?
मामले की जांच पर सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि खुर्शीद थाना आया था मगर उसने अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। वहीं पत्नी की ओर से वीडियो के माध्यम से बयान आया है। पुलिस का कहना है कि लिखित तहरीर मिलने के बाद ही कानूनी कार्रवाई संभव है। उधर लगातार विवादों से जुड़े रहने वाले शादाब जकाती ने इस बार भी चुप्पी साच ली है और किसी भी मीडिया सवाल का जवाब नहीं दिया है। गौरतलब, है कि शादाब पहले भी कई बार विवादों में फंस चुके हैं। 27 नवंबर 2025 को उन पर एक बच्ची के सामने अश्लील हरकत करने के आरोप में पॉक्सो और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। अब नया विवाद उनके खिलाफ एक और मुश्किल खड़ी करता दिख रहा है जिससे सोशल मीडिया जगत में हलचल मच गई है।
ये भी पढ़े… देवकीनंदन ठाकुर के बयान का समर्थन कर बोले संत देवेशाचार्य- ‘हिंदू विरोधी है शाहरुख खान…’






