ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » ‘पैसे जुए में उड़ाता है, हाथ उठाता है’ यूट्यूबर शादाब जकाती की ऑन-स्क्रीन पत्नी इरम ने पति की खोली परतें

‘पैसे जुए में उड़ाता है, हाथ उठाता है’ यूट्यूबर शादाब जकाती की ऑन-स्क्रीन पत्नी इरम ने पति की खोली परतें

Shadab Jakati

Shadab Jakati: मेरठ के चर्चित यूट्यूबर शादाब जकाती से जुड़े घरेलू विवाद ने अब सोशल मीडिया पर तूल पकड़ लिया है। शादाब के साथ काम करने वाली इरम ने अपने पति खुर्शीद पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए एक वीडियो जारी किया है। इरम का दावा है कि खुर्शीद पिछले 8-9 महीनों से उसकी पूरी कमाई जुए और सट्टेबाजी में उड़ा रहा है। इतना ही नहीं वह शादाब जकाती और इरम को जानबूझकर बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। इरम ने खुलासा किया कि खुर्शीद अक्सर नशे में आकर उसकी जमकर पिटाई करता है जिससे वह मानसिक और शारीरिक रूप से त्रस्त है।

कैसे शुरू हुआ था विवाद 

यह मामला तब शुरू हुआ जब कुछ दिनों पहले खुर्शीद ने खुद सोशल मीडिया पर शादाब जकाती पर इल्जाम लगाया था। खुर्शीद ने दावा किया कि शादाब उसकी पत्नी इरम को अपने साथ रखता है और दोनों कई-कई दिनों तक बाहर रहते हैं। इस आरोप के बाद से दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल पड़ा। खुर्शीद ने इरम और शादाब को अनैतिक संबंधों में फंसाने की कोशिश की लेकिन अब इरम ने पलटवार किया है। उसने एक लाइव वीडियो में सारे राज खोले और कहा मेरा पति मेरी मेहनत की कमाई को जुए में गंवा रहा है। वह मुझे पीटता है और झूठे इल्जाम लगाकर मेरी इज्जत तार-तार कर रहा है। शादाब सिर्फ मेरा काम का पार्टनर है लेकिन खुर्शीद हमें गलत तरीके से पेश कर रहा है।

पहले भी हुआ था विवाद
                                                                   पहले भी हुआ था विवाद

Shadab Jakati: बेटी का भविष्य खतरे में

इरम ने बताया कि वह शादाब जकाती के यूट्यूब चैनल पर वीडियो एडिटिंग और कंटेंट क्रिएशन का काम करती है। मेरठ के स्थानीय इलाके में रहने वाली इरम की कमाई का बड़ा हिस्सा घर चलाने में लगता था लेकिन खुर्शीद की लत ने सब तबाह कर दिया। इरम ने कहा मैंने बहुत सहा है लेकिन अब चुप नहीं रहूंगी। मेरी बेटी का भविष्य भी खतरे में है। इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर सैकड़ों यूजर्स ने इरम का समर्थन किया। कई ने खुर्शीद की पुरानी वीडियो शेयर करते हुए उसके जुआ खेलने के सबूत दिए। मेरठ पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक कार्रवाई नहीं की है लेकिन इरम ने कहा कि वह थाने जाकर शिकायत दर्ज कराएगी। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे घरेलू झगड़े सोशल मीडिया के जमाने में जल्दी वायरल हो जाते हैं जिससे पीड़ित को न्याय मिलने की संभावना बढ़ जाती है। शादाब जकाती ने इस मामले पर चुप्पी साध रखी है लेकिन उनके फैंस का कहना है कि यह पूरा विवाद झूठे प्रचार का हिस्सा लगता है।

ये भी पढ़े… कोटद्वार विवाद: मुस्लिम दुकानदार के समर्थन में खड़े ‘मोहम्मद’ दीपक के खिलाफ क्यों दर्ज हुई FIR?

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल