ख़बर का असर

Home » राजनीति » विकसित भारत जी राम जी योजना पर कांग्रेस पर बरसे शिवराज सिंह चौहान

विकसित भारत जी राम जी योजना पर कांग्रेस पर बरसे शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘विकसित भारत जी राम जी योजना’ को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का विरोध दरअसल “भ्रष्टाचार बचाओ संग्राम” है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अब विकास के फैसले ऊपर से नहीं थोपे जाएंगे। गांव में क्या काम होगा, इसका फैसला ग्राम सभा, ग्राम पंचायत, सरपंच और चुने हुए जनप्रतिनिधि मिलकर करेंगे।

Shivraj singh: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘विकसित भारत जी राम जी योजना’ को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का विरोध दरअसल “भ्रष्टाचार बचाओ संग्राम” है। शिवराज के मुताबिक कांग्रेस को ग्राम, काम और राम तीनों से ही दिक्कत है। उन्होंने आरोप लगाया कि “आरोप लगाओ और भाग जाओ” कांग्रेस की पुरानी आदत बन चुकी है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह योजना देश के लिए एक बड़ा सुधार है, लेकिन कांग्रेस चर्चा से भाग रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब संसद में इतनी अहम योजना पर बहस हो रही थी, तब नेता प्रतिपक्ष मौजूद क्यों नहीं थे। अगर कांग्रेस के पास जवाब हैं तो संसद के भीतर क्यों नहीं दिए गए?

भ्रष्टाचार के रास्ते बंद हो रहे हैं: शिवराज

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस को परेशानी इसलिए हो रही है क्योंकि अब भ्रष्टाचार के रास्ते बंद हो रहे हैं। संसद संवाद के लिए होती है, लेकिन सच्चाई सामने न आए, इसलिए उनकी आवाज दबाने की कोशिश की गई। शिवराज ने साफ कहा कि ‘विकसित भारत जी राम जी योजना’ भ्रष्टाचार पर सीधा वार है और मोदी सरकार मजदूरों के हितों की पूरी तरह रक्षा कर रही है।

Shivraj singh: कांग्रेस झूठ और भ्रम फैला रही है

शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी झूठ, भ्रम और अफवाहों की राजनीति कर रही है। मजदूरों को काम नहीं मिलेगा इस तरह की बातें पूरी तरह गलत हैं। उन्होंने दावा किया कि ‘जी राम जी योजना’ में मजदूरों को पहले से ज्यादा सुरक्षा दी गई है, जहां 100 नहीं बल्कि 125 दिन के रोजगार की गारंटी है।

Shivraj singh: बहस से भागना गैर-जिम्मेदारी

केंद्रीय मंत्री ने फिर सवाल दोहराया कि जब संसद में योजना पर चर्चा चल रही थी, तब नेता प्रतिपक्ष कहां थे। बहस में हिस्सा लिए बिना बाहर आकर भ्रम फैलाना राजनीति नहीं बल्कि गैर-जिम्मेदाराना रवैया है।

गांव तय करेगा अपना विकास

Shivraj singh: शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अब विकास के फैसले ऊपर से नहीं थोपे जाएंगे। गांव में क्या काम होगा, इसका फैसला ग्राम सभा, ग्राम पंचायत, सरपंच और चुने हुए जनप्रतिनिधि मिलकर करेंगे। ‘विकसित ग्राम पंचायत प्लान’ गांव के लोग खुद बनाएंगे और उसी के आधार पर गांव का विकास होगा।

 

यह भी पढ़ें: अमृतसर में सरपंच की सरेआम हत्या, शादी समारोह में घुसकर मारी गोली

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल