ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » अमरोहा में मतदाता सूची सुधार के लिए 6 फरवरी को विशेष अभियान, SDM ने BLO को जारी किए निर्देश

अमरोहा में मतदाता सूची सुधार के लिए 6 फरवरी को विशेष अभियान, SDM ने BLO को जारी किए निर्देश

Amroha news

SIR In UP: अमरोहा जनपद की धनोरा विधानसभा में निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों को त्रुटिहीन एवं अद्यतन बनाने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। यह अभियान अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर संचालित किया जा रहा है। तहसील धनौरा की एसडीएम विभा श्रीवास्तव ने बताया कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने अथवा संशोधन से संबंधित दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि 6 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।

एसडीएम ने जानकारी दी कि अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए 6 फरवरी (शुक्रवार) को जनपद के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के प्रत्येक मतदेय स्थल (बूथ) पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया जाएगा। इस दिन सभी संबंधित बूथों पर बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक उपस्थित रहेंगे। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य उन युवाओं को मतदाता सूची में शामिल करना है, जो 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं। नए मतदाता फॉर्म-6 के माध्यम से अपना नाम जुड़वा सकते हैं। वहीं, मृतक या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 तथा मतदाता विवरण में त्रुटि सुधार के लिए फॉर्म-8 भरा जा सकता है।

एसडीएम विभा श्रीवास्तव ने तहसील क्षेत्र के नागरिकों, विशेषकर युवाओं और महिलाओं से इस अंतिम अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना आवश्यक है। यदि किसी का नाम सूची में शामिल नहीं है, तो वे शुक्रवार को अपने संबंधित बूथ पर जाकर बीएलओ से संपर्क करें और अपना दावा प्रस्तुत करें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 6 फरवरी के बाद दावे और आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी, इसलिए सभी पात्र नागरिक समय रहते आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करें।

रिपोर्ट- मौ. अज़ीम

ये भी पढ़े… 66 करोड़ श्रद्धालुओं की सेवा का इनाम, अमरोहा के होमगार्ड्स को महाकुंभ ड्यूटी के लिए मिला मुख्यमंत्री सम्मान

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल