ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » Sitapur News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 493 हिंदू और मुस्लिम समुदाय की बेटियों की कराई गई शादी

Sitapur News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 493 हिंदू और मुस्लिम समुदाय की बेटियों की कराई गई शादी

Sitapur News

Sitapur News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत राजकीय इंटर कॉलेज सीतापुर में भव्य सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही एवं नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर ‘गुरु’ ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस आयोजन में कुल 484 जोड़े विवाह बंधन में बंधे।

9 मुस्लिम जोड़ों ने भी निकाह कराया

इनमें ऐलिया के 14, बेहटा के 19, बिसवां के 58, गोंदलामऊ के 39, हरगांव के 30, कसमण्डा के 24, खैराबाद के 27, लहरपुर के 09, मछरेहटा के 35, महमूदाबाद के 56, महोली के 06, पहला के 26, परसेण्डी के 18, रामपुर मथुरा के 08, रेउसा के 10, सकरन के 28, सिधौली के 45, खैराबाद नगर निकाय के 07, मिश्रिख नगर निकाय के 01, महोली नगर निकाय के 13, सीतापुर नगर निकाय के 06, सिधौली नगर निकाय के 02 तथा बिसवां नगर निकाय के 03 जोड़े शामिल रहे। समारोह में 09 मुस्लिम जोड़ों ने भी निकाह कराया, जिनमें रूकसाना, रूकसार, तरन्नुम, मन्तशा, मेहर जहां, रूबीना, सैबा, शहनाज बानों और अयाशा के नाम शामिल हैं।

इस अवसर पर अतिथियों ने सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। अपने संबोधन में कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही ने कहा कि गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में आने वाली आर्थिक कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने सामूहिक विवाह योजना लागू की है, जिससे ऐसे परिवारों को बड़ी राहत मिल रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से विभिन्न समुदायों के जोड़ों का एक ही मंच पर विवाह होना सामाजिक सद्भाव का सुंदर उदाहरण है।

Sitapur News: लोगों में खुशी का माहौल

योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को ₹25,000 की उपचार सामग्री वितरित की गई तथा ₹60,000 की राशि सीधे कन्या के खाते में स्थानांतरित की जाएगी। इसके अलावा आयोजन मद में प्रति जोड़ा ₹15,000 खर्च किए जाने के साथ कुल ₹1,00,000 प्रति जोड़ा खर्च निर्धारित है। समारोह सफलतापूर्वक सम्पन्न होने पर लोगों में खुशी का माहौल देखा गया।

Report By: कुलदीप कुमार राठौर

ये भी पढ़े… Meerut News: चोरी हुआ मोबाइल पाने का आसान तरीका DIG कलानिधि नैथानी ने बताया, बस करना होगा ये काम…

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल