ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » दोहरे हत्याकांड में नया मोड, मृतक के बेटे का दावा- हत्या से पहले दी थी पुलिस को चेतावनी?

दोहरे हत्याकांड में नया मोड, मृतक के बेटे का दावा- हत्या से पहले दी थी पुलिस को चेतावनी?

Sitapur News

Sitapur News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में बीती रात हुए दोहरे हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है। जिन दो लोगों की बेरहमी से हत्या की गई है, उन्हें करीब एक साल पहले कोर्ट हत्या के एक मामले में बरी कर चुका था। किसी को अंदाजा नहीं था कि कोर्ट के फैसले के बाद भी उनके खिलाफ इतनी गहरी साजिश रची जा रही है।

आठ साल पहले लगा था हत्या का आरोप

मृतकों की पहचान छोटे खान उर्फ अख्तर खान और मैसर खान के रूप में हुई है। दोनों पर करीब आठ साल पहले हत्या का आरोप लगा था और वे जेल भी जा चुके थे। लंबी सुनवाई के बाद अदालत ने उन्हें बरी कर दिया था, लेकिन कोर्ट के फैसले से पीड़ित पक्ष नाराज़ था और बदले की भावना पाले हुए था।

Sitapur News: पहले भी हुआ था विवाद

जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले ही दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिस पर पुलिस ने धारा 151 के तहत कार्रवाई की थी। उस वक्त पुलिस को अंदाजा नहीं था कि यह विवाद आगे चलकर एक खूनी खेल में बदल जाएगा।

पुलिस पर गंभीर आरोप

छोटे खान के बेटे ने पुलिस पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि उसने कई बार पुलिस से गुहार लगाई थी कि उसके पिता की जान को खतरा है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, लेकिन उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया गया। पीड़ित छोटे खान ने प्रार्थना पत्र देकर भी मदद मांगी थी, लेकिन आरोप है कि थाना इमलिया सुल्तानपुर पुलिस ने केवल औपचारिकता निभाई और मामले को नजरअंदाज कर दिया।

Sitapur News: धारदार हथियार से की गई हत्या

बीती रात आरोपियों ने धारदार हथियार से छोटे खान और मैसर खान की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया, जिसके चलते किसी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस की कार्रवाई जारी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। थाना इमलिया सुल्तानपुर में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हालात पर नजर बनाए हुए है।

Report By: कुलदीप कुमार राठौर 

ये भी पढ़े… सीतापुर में रंजिश का खून: बाप-बेटे की गोली मारकर हत्या, पुलिस की लापरवाही से बढ़ा तनाव

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube poster
Khabar India YouTube

राशिफल