ख़बर का असर

Home » बिहार » सिवान में चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, अवध–असम एक्सप्रेस में महिला ने दिया स्वस्थ बच्चे को जन्म

सिवान में चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, अवध–असम एक्सप्रेस में महिला ने दिया स्वस्थ बच्चे को जन्म

सिवान-रेलवे-स्टेशन

Siwan News: सिवान रेलवे स्टेशन पर उस समय खुशी का माहौल बन गया, जब अवध–असम एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा कर रही एक महिला ने चलती ट्रेन में ही एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। यह सुखद घटना ट्रेन के S-3 कोच की सीट संख्या 37 पर हुई, जहां महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। जैसे ही ट्रेन में बच्चे के जन्म की सूचना मिली, रेलकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए स्टेशन मास्टर को मेमो के माध्यम से अवगत कराया। सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर ने तुरंत रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को अलर्ट किया और आवश्यक व्यवस्थाएं शुरू कर दी गईं।

वहीं ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवानों ने मानवीय संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए बिना समय गंवाए एम्बुलेंस की व्यवस्था करवाई। इसके बाद जच्चा-बच्चा दोनों को सुरक्षित रूप से सिवान सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में दोनों पूरी तरह स्वस्थ बताए जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रसव करने वाली महिला की पहचान किरण देवी के रूप में हुई है। वह कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र अंतर्गत बरेटा गांव निवासी सोनू कुमार की पत्नी हैं। इस पूरे घटनाक्रम में रेलवे प्रशासन और आरपीएफ की त्वरित कार्रवाई की यात्रियों और परिजनों ने खुले दिल से सराहना की है। समय रहते की गई इस पहल से न केवल एक सुरक्षित प्रसव संभव हो सका, बल्कि मां और नवजात की जान भी सुरक्षित रही।

फिलहाल जच्चा-बच्चा दोनों सदर अस्पताल में चिकित्सकीय देखरेख में हैं और उनकी स्थिति पूरी तरह सामान्य बताई जा रही है। यह घटना रेलवे की संवेदनशील और जिम्मेदार कार्यप्रणाली का एक सराहनीय उदाहरण बनकर सामने आई है।

Report By: रवि कुमार गुप्ता

ये भी पढ़े… भागलपुर को मिला नया प्रमंडलीय आयुक्त, अवनीश कुमार ने संभाला पदभार

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल