SPECIAL STORY NEWS : भारतीय राजनीति में कुछ नाम ऐसे हैं जो पार्टी और विचारधारा से ऊपर उठकर देश की राजनीतिक चेतना के प्रतीक बन गए। भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व उपप्रधानमंत्री और भारत रत्न से सम्मानित लालकृष्ण आडवाणी ऐसा ही एक नाम हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भारत रत्न और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
जन्म 8 नवंबर 1927 को कराची हुआ
SPECIAL STORY NEWS : 8 नवंबर 1927 को कराची (अब पाकिस्तान) में जन्मे आडवाणी ने विभाजन की पीड़ा को करीब से देखा। सेंट पैट्रिक स्कूल, कराची और बॉम्बे लॉ कॉलेज से शिक्षा प्राप्त करने के बाद वे 14 वर्ष की आयु में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ गए।
1973 में जनसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने
SPECIAL STORY NEWS : उन्होंने अपने करियर की शुरुआत पत्रकारिता से की- ऑर्गनाइज़र साप्ताहिक के सह-संपादक के रूप में। इसी दौरान भारतीय राजनीति की गहराइयों को समझते हुए वे जनसंघ से जुड़े और संगठन के प्रमुख स्तंभ बने। 1973 में वे जनसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने और आपातकाल के दौरान जेल भी गए। 1977 में जनता पार्टी सरकार में सूचना एवं प्रसारण मंत्री बने।1980 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संस्थापक सदस्य बने और 1986 से 1998 तक अध्यक्ष रहे।
राष्ट्रवादी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया
SPECIAL STORY NEWS : आडवाणी के नेतृत्व में भाजपा ने 1984 में 2 सीटों से लेकर 1996 में 161 सीटों तक का ऐतिहासिक सफर तय किया। 1990 में उनकी राम रथ यात्रा ने भाजपा को जनआंदोलन की पार्टी बना दिया। 1999 से 2004 तक वे गृह मंत्री और उपप्रधानमंत्री के रूप में अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के मजबूत स्तंभ रहे।अटल बिहारी वाजपेयी ने एक बार कहा था कि “आडवाणी ने कभी अपने राष्ट्रवादी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। जब भी समय ने मांगा, उन्होंने लचीलापन भी दिखाया।” आडवाणी का जीवन इस बात का प्रमाण है कि विचार, निष्ठा और देशभक्ति अगर साथ हों, तो कोई भी यात्रा असंभव नहीं। उनकी पत्नी कमला आडवाणी की प्रतीभा और जयंत दो संतानें हैं।
भारत रत्न आडवाणी को देशभर से शुभकामनाएं
SPECIAL STORY NEWS : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स (X) पर लिखा “लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। महान दूरदर्शिता और बुद्धिमत्ता से संपन्न राजनेता, जिनका जीवन भारत की प्रगति को सुदृढ़ करने के लिए समर्पित रहा है। उनके योगदान ने भारत के लोकतांत्रिक और सांस्कृतिक परिदृश्य पर अमिट छाप छोड़ी है। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करे।”
मनोहर लाल ने कहा – भाजपा परिवार के आधारस्तंभ
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने लिखा “भाजपा परिवार के आधारस्तंभ, असंख्य कार्यकर्ताओं के प्रेरणापुंज लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। उनका जीवन राष्ट्रसेवा और समर्पण की मिसाल है।”
चौहान संदेश दिए कि भाजपा की जड़ों को सींचने वाले
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुभकामना संदेश में कहा “राजनीति में शुचिता और सेवा के प्रतीक, भाजपा की जड़ों को सींचने वाले हमारे मार्गदर्शक आडवाणी जी को जन्मदिन की बधाई। प्रभु श्रीराम की कृपा आप पर सदैव बनी रहे।”
लोकसभा अध्यक्ष ने दी बधाई
SPECIAL STORY NEWS : लोकसभा अध्यक्ष ने भी बधाई देते हुए कहा – “अपने सुदीर्घ सामाजिक और संसदीय जीवन से आडवाणी जी ने सदैव राष्ट्रकल्याण को प्राथमिकता दी। ईश्वर उन्हें स्वस्थ और प्रसन्न बनाए रखें।”देशभर के अनेक नेताओं, कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी को शुभकामनाएं दीं एक ऐसे नेता को, जिन्होंने भारतीय राजनीति को विचार, संस्कार और संगठन की नई दिशा दी।
https://x.com/narendramodi/status/1986976968571781443?t=o568fI5_SvdIsQKuwohXjQ&s=19
ये भी पढ़े .. MP NEWS : विन्ध्य साहित्य, संगीत और संस्कृति की साधना भूमि- पूर्व राष्ट्रपति







