ख़बर का असर

Home » पश्चिम बंगाल » Boat Accident: अवैध तरीके से नदी पार, सुंदरबन में नाविकों की लापरवाही उजागर

Boat Accident: अवैध तरीके से नदी पार, सुंदरबन में नाविकों की लापरवाही उजागर

सुंदरबन के हिंगलगंज इलाके में रायमंगल नदी पर क्षमता से अधिक यात्रियों से भरी नाव हादसे का शिकार हुई। एक यात्री नदी में गिरकर घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने अवैध नाव संचालन और पुल निर्माण की मांग उठाई है।
जान जोखिम में डालकर नदी पार

Sundarbans Boat Accident: उत्तर 24 परगना जिले के बसीरहाट महकमा अंतर्गत सुंदरबन क्षेत्र में एक नाव हादसा सामने आया है। यह घटना हिंगलगंज ब्लॉक के लेबुखाली से भांडारखाली वाया साहेबखाली फेरी घाट के पास रायमंगल नदी में हुई। बताया गया है कि नाव में क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाया गया था, जिससे संतुलन बिगड़ गया और एक यात्री नदी में गिरकर घायल हो गया।

नाविकों की लापरवाही उजागर

हादसे के बाद नाव में सवार अन्य यात्रियों ने तुरंत मदद करते हुए घायल व्यक्ति को नदी से बाहर निकाला और उसकी जान बचाई। हालांकि इस घटना ने एक बार फिर नाव यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जान जोखिम में डालकर नदी पार
जान जोखिम में डालकर नदी पार

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ नाविक अतिरिक्त पैसे कमाने के लालच में यात्रियों की सुरक्षा की अनदेखी कर रहे हैं। उनका कहना है कि ये नाविक प्रशासन के नियमों को नजरअंदाज करते हुए अवैध और खतरनाक तरीके से लोगों को नदी पार करवा रहे हैं। वहीं, प्रशासन की ओर से न तो सख्त निगरानी दिख रही है और न ही कोई ठोस कार्रवाई की जा रही है।

Sundarbans Boat Accident: पुल की पुरानी मांग

स्थानीय निवासियों ने बताया कि वे रायमंगल नदी पर स्थायी कंक्रीट पुल बनाने की मांग लंबे समय से कर रहे हैं, लेकिन अब तक सरकार ने इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। पुल न होने के कारण गंभीर मरीजों, गर्भवती महिलाओं और आपातकालीन स्थिति वाले लोगों को इलाज के लिए दिन-रात नदी पार करनी पड़ती है, जो बेहद जोखिम भरा होता है।

Sundarbans Boat Accident: जान जोखिम में डालकर नदी पार
जान जोखिम में डालकर नदी पार

जान जोखिम में डालकर सफर

लोगों का कहना है कि यदि जल्द से जल्द रायमंगल नदी पर पुल का निर्माण नहीं किया गया, तो ऐसी घटनाएं आगे भी होती रहेंगी। एक ओर जहां राज्य सरकार विकास कार्यों के दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर सुंदरबन के लोग आज भी अपनी जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर हैं।

इस हादसे ने एक बार फिर यह साफ कर दिया है कि सुंदरबन जैसे इलाकों में बुनियादी सुविधाओं की कमी और प्रशासनिक लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ रही है।

Report By: Pijush

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल