ख़बर का असर

Home » स्पोर्ट्स » भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराया, फाइनल में चौथी बार बनाई जगह

भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराया, फाइनल में चौथी बार बनाई जगह

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। यह टूर्नामेंट सूर्यकुमार यादव का बतौर कप्तान पहला आईसीसी इवेंट है और उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को सीधे फाइनल तक पहुंचा दिया।

T 20 world cup 2026: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 253/7 का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 246/7 ही बना सकी और भारतीय टीम ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।

संजू सैमसन की विस्फोटक पारी

भारतीय टीम की जीत में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 42 गेंदों में 89 रन की तूफानी पारी खेली और भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाने की नींव रखी। उनकी पारी में कई चौके और छक्के शामिल रहे, जिससे इंग्लैंड के गेंदबाज पूरे मैच में दबाव में दिखाई दिए।

T 20 world cup 2026: इंग्लैंड की ओर से बेथेल का शतक बेकार

254 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की ओर से जैकब बेथेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 105 रन (48 गेंद) की पारी खेली। हालांकि दूसरे छोर से उन्हें पर्याप्त समर्थन नहीं मिला। भारत की ओर से हार्दिक पांड्या ने अहम समय पर दो विकेट लेकर इंग्लैंड की रन गति पर लगाम लगा दी।

T 20 world cup 2026: चौथी बार टी20 विश्व कप फाइनल में भारत

इस जीत के साथ भारतीय टीम टी20 विश्व कप के इतिहास में चौथी बार फाइनल में पहुंच गई है। इससे पहले भारत 2007, 2014 और 2024 में फाइनल खेल चुका है। अब टीम इंडिया की नजर एक और विश्व कप खिताब पर होगी।

पहली बार कप्तानी में सूर्यकुमार की बड़ी उपलब्धि

T 20 world cup 2026: यह टूर्नामेंट सूर्यकुमार यादव का बतौर कप्तान पहला आईसीसी इवेंट है और उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को सीधे फाइनल तक पहुंचा दिया। वहीं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक भी पहली बार आईसीसी टूर्नामेंट में कप्तानी कर रहे थे, लेकिन उनकी टीम फाइनल की दहलीज पर हार गई।

 

यह भी पढे़: भारत ने बनाया 253 रन का पहाड़, जवाब में इंग्लैंड की खराब शुरुआत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल