ख़बर का असर

Home » स्पोर्ट्स » टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले 16 वार्म-अप मैच, शेड्यूल जारी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले 16 वार्म-अप मैच, शेड्यूल जारी

T20 World Cup 2026: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने सोमवार को पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले होने वाले वार्म-अप मुकाबलों के शेड्यूल की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। 2 फरवरी से 6 फरवरी के बीच कुल 16 वार्म-अप मैच खेले जाएंगे।

भारत और श्रीलंका में होंगे वॉर्म-अप मुकाबले

आईसीसी के अनुसार, 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे। इसी से पहले वॉर्म-अप मैच भी दोनों देशों में आयोजित किए जाएंगे। भारत में बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE), नवी मुंबई का डीवाई पाटिल स्टेडियम और चेन्नई का एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम वॉर्म-अप मैचों की मेजबानी करेंगे। वहीं श्रीलंका में एसएससी क्रिकेट ग्राउंड और कोलंबो क्रिकेट क्लब ग्राउंड पर मुकाबले खेले जाएंगे।

T20 World Cup 2026: भारत-ए के तीन मुकाबले, साउथ अफ्रीका से भी भिड़ंत

2 फरवरी को भारत-ए टीम अपने पहले वार्म-अप मैच में यूएसए के खिलाफ मैदान में उतरेगी। इसके बाद 4 फरवरी को भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। 6 फरवरी को भारत-ए की टीम नामीबिया के खिलाफ अपना आखिरी वॉर्म-अप मुकाबला खेलेगी। भारत और इंडिया ‘ए’ के सभी मैच स्टार स्पोर्ट्स और जियो हॉटस्टार पर लाइव प्रसारित किए जाएंगे।

2 फरवरी के मुकाबले

अफगानिस्तान बनाम स्कॉटलैंड – बीसीसीआई COE ग्राउंड 1, बेंगलुरु (दोपहर 3 बजे)

यूएसए बनाम इंडिया ‘ए’ – डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई (शाम 5 बजे)

कनाडा बनाम इटली – एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई (शाम 7 बजे)

3 फरवरी के मुकाबले

ओमान बनाम श्रीलंका ‘ए’ – कोलंबो क्रिकेट क्लब ग्राउंड (दोपहर 1 बजे)

नीदरलैंड बनाम जिम्बाब्वे – आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो (दोपहर 3 बजे)

नेपाल बनाम यूएई – एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई (शाम 5 बजे)

4 फरवरी के मुकाबले

स्कॉटलैंड बनाम नामीबिया – बीसीसीआई COE ग्राउंड 2, बेंगलुरु (दोपहर 1 बजे)

अफगानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज – बीसीसीआई COE ग्राउंड 1, बेंगलुरु (दोपहर 3 बजे)

पाकिस्तान बनाम आयरलैंड – एसएससी क्रिकेट ग्राउंड, कोलंबो (शाम 5 बजे)

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका – डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई (शाम 7 बजे)

5 फरवरी के मुकाबले

जिम्बाब्वे बनाम ओमान – कोलंबो क्रिकेट क्लब ग्राउंड (सुबह 11 बजे)

नेपाल बनाम कनाडा – एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई (दोपहर 1 बजे)

ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड – आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो (शाम 5 बजे)

न्यूजीलैंड बनाम यूएसए – डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई (शाम 7 बजे)

6 फरवरी के मुकाबले

इटली बनाम यूएई – एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई (दोपहर 3 बजे),इंडिया ‘ए’ बनाम नामीबिया – बीसीसीआई COE ग्राउंड 1, बेंगलुरु (शाम 5 बजे) होगा

ये भी पढ़े… शिवराज सिंह चौहान बोले– सांसद खेल महोत्सव खेल से आगे, आनंद और स्नेह का महाकुंभ

 

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल