ख़बर का असर

Home » स्पोर्ट्स » टी20 वर्ल्ड कप 2026: सेमीफाइनल की 2 टीमें तय, जानिए भारत के लिए क्या है क्वालिफिकेशन का गणित

टी20 वर्ल्ड कप 2026: सेमीफाइनल की 2 टीमें तय, जानिए भारत के लिए क्या है क्वालिफिकेशन का गणित

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच सुपर-8 चरण में अपने चरम पर पहुंच गया है। अब तक सेमीफाइनल की दो टीमें तय हो चुकी हैं, जबकि दो स्थानों के लिए कड़ा मुकाबला जारी है। भारत की जिम्बाब्वे पर जीत के साथ ही समीकरण और दिलचस्प हो गए हैं।

सेमीफाइनल में पहुंचीं ये 2 टीमें

ग्रुप-1 से साउथ अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम चार में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं ग्रुप-2 से इंग्लैंड ने लगातार दो मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल का टिकट पहले ही हासिल कर लिया था।

T20 World Cup 2026: भारत के लिए क्यों अहम है मुकाबला

जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराने के बावजूद भारत की राह अभी आसान नहीं है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया को सुपर-8 राउंड का आखिरी और निर्णायक मुकाबला रविवार, 1 मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलना है। इस मैच में जो भी टीम जीतेगी, वही सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश करेगी। भारत के लिए यह मुकाबला “करो या मरो” जैसा होगा।

 ग्रुप-2 में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की टक्कर

ग्रुप-2 में इंग्लैंड के बाद दूसरी टीम की तस्वीर अभी साफ नहीं है। न्यूजीलैंड ने अब तक दो में से एक मैच जीता है, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ उसका मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था।न्यूजीलैंड का आखिरी मुकाबला 27 फरवरी को इंग्लैंड से है। अगर न्यूजीलैंड इंग्लैंड को हरा देता है, तो वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। हार की स्थिति में टीम को अन्य नतीजों और नेट रन रेट पर निर्भर रहना पड़ेगा। फिलहाल न्यूजीलैंड का नेट रन रेट +3.050 है, जो उसके लिए राहत की बात है।

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान की उम्मीदें अब भी जिंदा

पाकिस्तान के पास फिलहाल सिर्फ एक अंक है। टीम 28 फरवरी को अपने आखिरी मुकाबले में श्रीलंका से भिड़ेगी। पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए: श्रीलंका को हराना होगा और इंग्लैंड से न्यूजीलैंड की हार की दुआ करनी होगी और इसके बाद बेहतर नेट रन रेट वाली टीम को अंतिम चार का टिकट मिलेगा।

कुल मिलाकर समीकरण

साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड: सेमीफाइनल में तय,  भारत बनाम वेस्टइंडीज: जीतने वाली टीम क्वालीफाई करेगी और न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका: एक सीट के लिए कड़ा मुकाबला होगा ।

ये भी पढ़े… मोदी–नेतन्याहू की केमिस्ट्री फिर दिखी, भारत–इजरायल संबंध नए शिखर पर,विदाई के वक्त भावुक दिखे नेतन्याहू

 

 

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल