T-20 World Cup 2026: T-20 वर्ल्ड कप 2026 के छठे मैच में श्रीलंका और आयरलैंड के बीच हुए मुकाबले में श्रीलंकाई टीम के अनुभवी खिलाड़ी दासुन शनाका के लिए दिन बेहद निराशाजनक रहा। शनाका इस मैच में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे और एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जिसे कोई भी बल्लेबाज कभी नहीं दोहराना चाहेगा।
T-20 World Cup 2026: गोल्डन डक का शिकार हुए शनाका
आयरलैंड के खिलाफ जब श्रीलंकाई पारी मुश्किल में थी, तब 153 के स्कोर पर पांचवां विकेट गिरने के बाद शनाका क्रीज पर आए थे। फैंस को उम्मीद थी कि वह अंत में कुछ बड़े शॉट लगाकर स्कोर को आगे बढ़ाएंगे, लेकिन वह पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इस ‘गोल्डन डक’ ने श्रीलंकाई पारी की लय बिगाड़ दी।
T-20 World Cup 2026: T20 अंतरराष्ट्रीय में रचा अनचाहा इतिहास
शून्य पर आउट होते ही दासुन शनाका अब टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (T20I) के इतिहास में सबसे ज्यादा बार डक (0) पर आउट होने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। यह उनके करियर का 16वां डक था।
सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले टॉप-3 खिलाड़ी:
दासुन शनाका (श्रीलंका): 16 बार
जैप्पी बिमेनिमाना (रवांडा): 15 बार
पॉल स्टर्लिंग (आयरलैंड): 14 बार
इस सूची में बांग्लादेश के सौम्य सरकार समेत चार अन्य खिलाड़ी भी शामिल हैं, जो अब तक 13-13 बार बिना खाता खोले आउट हो चुके हैं।
कैसा रहा है अब तक का करियर?
2015 में पाकिस्तान के खिलाफ अपने अंतरराष्ट्रीय सफर की शुरुआत करने वाले दासुन शनाका ने श्रीलंका के लिए कई मैच जिताऊ पारियां खेली हैं।
एक उनके आंकड़ों पर:
मैच: 125 (113 पारियां)
कुल रन: 1,747
औसत: 19.63
अर्धशतक: 06
विकेट: 43
हालांकि शनाका का अनुभव टीम के लिए बहुत मायने रखता है, लेकिन लगातार खराब फॉर्म और शून्य पर आउट होने का यह रिकॉर्ड उनके करियर पर एक बड़ा दाग बन गया है।
यह भी पढ़ें…प्रपोज डे पर हिंदू युवती ने मुस्लिम युवक की चप्पलों से कर दी सरेआम धुनाई







