ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » अमित शाह का तमिलनाडु पर बड़ा हमला, कहा- देश की सबसे भ्रष्ट सरकार

अमित शाह का तमिलनाडु पर बड़ा हमला, कहा- देश की सबसे भ्रष्ट सरकार

Tamil Nadu Controversy:

Tamil Nadu Controversy: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को पुदुक्कोट्टई में ‘तमिलगम थलाई निमिरा तमिलनिन पायनम यात्रा’ के समापन समारोह को संबोधित करते हुए दावा किया कि अप्रैल 2026 में तमिलनाडु में एनडीए सरकार बनेगी। उन्होंने तमिलनाडु के लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की विकास यात्रा में राज्य को जोड़ने की अपील की।

डीएमके पर भ्रष्टाचार और वंशवाद के गंभीर आरोप

अमित शाह ने डीएमके सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि यदि देश में कहीं सबसे भ्रष्ट सरकार है, तो वह तमिलनाडु की सरकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि डीएमके अपने घोषणापत्र के वादों को पूरा करने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु सरकार का एकमात्र उद्देश्य मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के पुत्र उदयनिधि को सत्ता सौंपना है। करुणानिधि से लेकर स्टालिन और अब उदयनिधि तक वंशवाद की राजनीति चल रही है, जिसे जनता अब स्वीकार नहीं करेगी।

Tamil Nadu Controversy: किन लगाए आरोपों का किया खंडन?

गृह मंत्री ने कहा कि डीएमके ने यह भ्रम फैलाया है कि एनडीए तमिल भाषा का विरोध करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ही आईएएस और आईपीएस परीक्षाओं को तमिल भाषा में आयोजित करने की पहल की थी। इसके अलावा बीएचयू में सुब्रमण्यम भारती चेयर की स्थापना और तिरुक्कुरल का 13 भाषाओं में अनुवाद भी मोदी सरकार की उपलब्धियां हैं। अमित शाह ने डीएमके पर हिंदू आस्थाओं के अपमान, पर्यावरण उपेक्षा और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप भी लगाए।

ये भी पढ़ें…Bihar Cold Day: बिहार में ठंड और कोहरे का कहर, पटना समेत कई जिलों में कोल्ड डे जैसी स्थिति

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल