ख़बर का असर

Home » अंतर्राष्ट्रीय » खालिदा जिया के बेटे का 17 साल बाद बांग्लादेश आगमन, BNP कार्यकर्ताओं का स्वागत

खालिदा जिया के बेटे का 17 साल बाद बांग्लादेश आगमन, BNP कार्यकर्ताओं का स्वागत

तारिक रहमान 17 साल बाद बांग्लादेश लौटे हैं और BNP के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में पार्टी की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। शेख हसीना की अवामी लीग पर प्रतिबंध के बाद BNP चुनावों की सबसे बड़ी दावेदार बन गई है। 2026 के आम चुनाव में Tariq Rahman को अगले प्रधानमंत्री बनने का सबसे संभावित उम्मीदवार माना जा रहा है।
17 साल बाद लौटे तारिक रहमान

Tariq Rahman Bangladesh Return: 17 साल बाद बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान देश में लौटे हैं। उनके देश में उतरते ही एयरपोर्ट पर BNP के करीब एक लाख कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। बता दें, साल 2008 में गिरफ्तारी से बचने के लिए लंदन भागे थे। दरअसल, उस समय देश में हसीना की सरकार थी, जिसने उन पर भ्रष्टाचार के कई मामले दर्ज किये थे।

फरवरी 2026 में आम चुनाव

साल 2026 के फरवरी महीने में आम चुनाव होने वाले हैं। इन एलेक्शन्स में कुछ बड़े मामलों के चलते शेख हसीना की अवामी लीग पार्टी पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस वजह से अब देश में BNP पार्टी किन चुनावों में सबसे बड़ी दावेदार बन गई है।

Tariq Rahman Bangladesh Return: 17 साल बाद लौटे तारिक रहमान
17 साल बाद लौटे तारिक रहमान

Tariq Rahman Bangladesh Return: यूके में हुई महत्वपूर्ण मुलाकात

बता दें, BNP की अध्यक्ष 80 वर्षीय खालिदा जिया हैं, जिनकी तबियत अभी खराब चल रही है और आईसीयू में भर्ती हैं। इसी वजह से देश में इलेक्शन जीतने के बाद तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने की संभावित उम्मीदवार बताए जा रहे हैं।

यूके में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस द्वारा जून 2025 में तारिक रहमान संग भेज की गई थी। इस मुलाकात के बाद से ही बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें देश का प्रधानमंत्री माना जाने लगा।

17 साल बाद लौटे तारिक रहमान
17 साल बाद लौटे तारिक रहमान

BNP की कमान संभाल सकते हैं

वर्तमान में तारिक BNP के कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर काम कर रहे हैं। माना जा रहा है कि बांग्लादेश में लौटने के बाद अब वे अपनी पार्टी की जिम्मेदारी को संभाल सकते हैं। 15 दिसंबर 2025 को लंदन में एक वर्चुअल सभा में उन्होंने हिस्सा लिया था और आने वाले चुनाव को लेकर अपने विचारों को सभी के साथ साझा किया था। उन्होंने कहा था,“ ये कोई साधारण चुनाव नहीं है, बल्कि पहले के किसी भी चुनाव से बेहद जटिल और महत्वपूर्ण है। अगला दशक परिवर्तन का दशक होगा।”

26 दिसंबर, शुक्रवार को तारिक रहमान बोगुरा में अपने पिता की कब्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और इसके बाद वे बोगुरा की सीट से अपना चुनावी नामांकन भी दाखिल करने वाले है

यह भी पढे़ : अरावली को बचाने के लिए केंद्र का सबसे सख्त फैसला

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल