Tarique Rahman Bangladesh: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने मंगलवार को अपने नेता के रूप में तारिक रहमान को चुना। सांसदों की मीटिंग में यह फैसला लिया गया, और अब तारिक रहमान बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।
सेक्रेटरी जनरल ने पुष्टि की
बीएनपी के फेसबुक पेज पर साझा किए गए पोस्ट के अनुसार, मीटिंग में पार्टी के सांसदों ने उन्हें पार्टी नेता और प्रधानमंत्री पद का एकमात्र उम्मीदवारचुना। शपथ ग्रहण समारोह के बाद, पार्टी के सेक्रेटरी जनरल मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने मीडिया को भी इसकी पुष्टि की।

Tarique Rahman Bangladesh: तारिक रहमान ने दो सीटें जीतीं
तारिक रहमान ने हाल ही में दो सीटों पर चुनाव जीत हासिल की थी। उन्होंने बोगुरा-6 और ढाका-17 सीटों से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इसके बाद उन्होंने बोगुरा-6 सीट छोड़ दी और ढाका-17 से सांसद बने। शपथ ग्रहण के दौरान उनकी पत्नी और बेटी भी मौजूद रहीं।
इस शपथ ग्रहण में उन्होंने मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस को भी बड़ा झटका दिया। बीएनपी के नए चुने सांसदों ने जुलाई चार्टर की शपथ नहीं ली। 12 फरवरी को राष्ट्रीय संसदीय चुनाव के साथ ही रेफरेंडम भी कराया गया था।
बीएनपी सांसदों ने फॉर्म नहीं भरे
शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत में बीएनपी नेता सलाउद्दीन अहमद ने बताया कि पार्टी चीफ तारिक रहमान के निर्देश पर सभी नए सांसदों को संविधान सुधार परिषद फॉर्म पर हस्ताक्षर न करने का निर्णय लिया गया, क्योंकि वे काउंसिल के सदस्य नहीं चुने गए थे।
शपथ दिलाने का कार्य चीफ इलेक्शन कमिश्नर एएमएम नासिर उद्दीन ने संविधान के अनुसार किया। दरअसल, 12वीं संसद के स्पीकर और डिप्टी स्पीकर का पद खाली होने की वजह से चीफ इलेक्शन कमिश्नर ने शपथ ग्रहण करवाई। यह समारोह पार्लियामेंट सचिवालय के सेक्रेटरी कनीज मौला ने सम्पन्न कराया।
ये भी पढ़े… ‘अन्नदाता, कानून-व्यवस्था और विकास’ पर CM योगी का बड़ा वार, विधान परिषद में सपा को घेरा






