ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, दो आतंकी गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, दो आतंकी गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

Terrorist Arrest

Terrorist Arrest: मणिपुर में उग्रवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों ने संयुक्त अभियान के तहत पिछले 24 घंटों में बड़ी सफलता हासिल की है। केंद्रीय और राज्य सुरक्षा बलों ने विभिन्न जिलों में चलाए गए ऑपरेशनों के दौरान प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है और भारी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद बरामद किया है।

देसी बम गांव के पास निष्क्रिय किए गए

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, इंफाल पूर्वी जिले के थौबल डैम थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोंगलहम गांव के पास संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान 27 देसी बम बरामद किए गए। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इन बमों को किस संगठन या व्यक्ति ने रखा था। हालांकि, सुरक्षा बलों ने समय रहते सभी बमों को सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया।

Terrorist Arrest: गोला-बारूद का बड़ा जखीरा हाथ लगा

एक अन्य अभियान में इंफाल पूर्वी जिले के लांगदुम नुंगजेंगबी इलाके से कई अत्याधुनिक और देसी हथियार बरामद किए गए। इनमें एक स्थानीय निर्मित पॉइंट 32 पिस्टल, 12 बोर एसबीबीएल बंदूक, एक राइफल, दो हैंड ग्रेनेड, 135 विभिन्न कैलिबर के कारतूस, डेटोनेटर, शेल, मैगजीन, ट्यूब लॉन्चर और वायरलेस सेट शामिल हैं।

अफवाहों से सावधान रहने की अपील

सुरक्षा बलों ने थौबल जिले से कांगलेई यावोल कन्ना लुप संगठन के दो सक्रिय सदस्यों को भी गिरफ्तार किया है। राज्य भर में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए घाटी और पहाड़ी जिलों में 115 नाके और चेकपॉइंट स्थापित किए गए हैं। मणिपुर पुलिस ने जनता से सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों और फर्जी वीडियो से सतर्क रहने की अपील करते हुए चेतावनी दी है कि झूठी जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें…यूपी में शीतलहर का कहर, 12वीं तक के स्कूल 5 जनवरी तक बंद, सीएम योगी के सख्त निर्देश

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल