ख़बर का असर

Home » अंतर्राष्ट्रीय » बांग्लादेश में मौत की टक्कर! ट्रेन-बस भिड़ंत में 12 की जान गई, 20 घायल… हादसे की असली वजह क्या?

बांग्लादेश में मौत की टक्कर! ट्रेन-बस भिड़ंत में 12 की जान गई, 20 घायल… हादसे की असली वजह क्या?

Train Accident News: बांग्लादेश के कोमिला जिले में रविवार सुबह एक भीषण हादसा हुआ, जहां पडुआ बाजार लेवल क्रॉसिंग पर मेल ट्रेन और बस की जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

टक्कर इतनी भयानक कि उड़ गए परखच्चे

टक्कर इतनी तेज थी कि बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, “मामून स्पेशल” ट्रेन ने बस को टक्कर मारने के बाद काफी दूर तक घसीटा। कुछ रिपोर्ट्स में यह दूरी आधा किलोमीटर से लेकर करीब एक किलोमीटर तक बताई गई है।

Train Accident News: मृतकों में महिलाएं और बच्चे शामिल

कोमिला सदर साउथ पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर सैफुल इस्लाम के मुताबिक, मृतकों में 7 पुरुष, 3 महिलाएं और 2 बच्चे शामिल हैं। शुरुआती तौर पर 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ा।

क्रॉसिंग पर नहीं था गेटमैन

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसे के समय रेलवे क्रॉसिंग पर कोई गेटमैन मौजूद नहीं था। इसे इस भीषण दुर्घटना का प्रमुख कारण माना जा रहा है, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Train Accident News: रेस्क्यू ऑपरेशन और इलाज जारी

हादसे के बाद स्थानीय लोग, पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

जांच के आदेश, गेटमैन निलंबित

घटना के बाद बांग्लादेश रेलवे ने जांच के लिए दो कमेटियां गठित की हैं। साथ ही, संबंधित क्रॉसिंग के दो गेटमैन को निलंबित कर दिया गया है। हादसे के कारण ढाका-चटगांव रेल रूट पर कुछ समय तक ट्रेनों का संचालन भी बाधित रहा।

Train Accident News: सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

यह हादसा एक बार फिर रेलवे क्रॉसिंग पर सुरक्षा में लापरवाही को उजागर करता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि उचित सुरक्षा व्यवस्था होती, तो इस बड़े हादसे को टाला जा सकता था।

ये भी पढ़े… 8931 दिन का सफर… आखिर कैसे बने मोदी सबसे लंबे समय तक सत्ता में रहने वाले नेता? सीएम योगी बोले-जनविश्वास का सबसे बड़ा प्रमाण

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल