ख़बर का असर

Home » अंतर्राष्ट्रीय » सुप्रीम कोर्ट से नाराज़ ट्रंप का बड़ा फैसला, सभी देशों पर तुरंत 10% ग्लोबल टैरिफ लागू

सुप्रीम कोर्ट से नाराज़ ट्रंप का बड़ा फैसला, सभी देशों पर तुरंत 10% ग्लोबल टैरिफ लागू

Trump global tariff: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के बाद बड़ा कदम उठाते हुए सभी देशों पर तुरंत प्रभाव से 10 फीसदी ग्लोबल टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। राष्ट्रपति ने इस संबंध में आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं, जिसके बाद नया टैरिफ तत्काल लागू हो गया।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बदली रणनीति

ट्रंप ने दूसरी बार सत्ता में लौटने के बाद अलग-अलग देशों पर अपनी शर्तों के अनुसार टैरिफ लगाने की घोषणा की थी, लेकिन अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने इंटरनेशनल इकोनॉमिक इमरजेंसी पावर्स एक्ट (आईईईपीए) के तहत लगाए गए टैरिफ को अवैध करार दे दिया। इसके बाद ट्रंप प्रशासन ने वैकल्पिक कानूनी रास्ता अपनाते हुए 10 फीसदी ग्लोबल टैरिफ लागू किया।

Trump global tariff: ट्रुथ सोशल पर ट्रंप का बयान

राष्ट्रपति ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा, “ओवल ऑफिस से सभी देशों पर ग्लोबल 10 फीसदी टैरिफ पर हस्ताक्षर करना मेरे लिए सम्मान की बात है। यह लगभग तुरंत लागू होगा।”

 “ट्रेड बंद कर सकता हूं, लेकिन शुल्क नहीं ले सकता”

प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने कोर्ट के फैसले पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अदालत ने उन्हें एक डॉलर भी शुल्क लेने से रोक दिया है, जबकि वह किसी भी देश के साथ पूरा व्यापार बंद कर सकते हैं। उन्होंने इसे अमेरिका के हितों के खिलाफ बताया।

Trump global tariff: किन देशों पर लागू होगा टैरिफ

व्हाइट हाउस के अनुसार भारत, ब्रिटेन, यूरोपीय यूनियन और जापान समेत जिन देशों ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते किए हैं, उन पर फिलहाल समान 10 फीसदी टैरिफ लगाया जाएगा।

सेक्शन 122 के तहत अस्थायी व्यवस्था

व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अब आईईईपीए की जगह सेक्शन 122 लीगल अथॉरिटी के तहत यह टैरिफ लगाया गया है। यह व्यवस्था अस्थायी है और भविष्य में सरकार अन्य कानूनी विकल्पों के जरिए स्थायी टैरिफ दरें लागू कर सकती है।

Trump global tariff: वैश्विक व्यापार पर असर की आशंका

विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले से वैश्विक व्यापार, बाजारों और अमेरिका के व्यापारिक साझेदारों पर बड़ा असर पड़ सकता है। हालांकि, ट्रंप प्रशासन का कहना है कि इससे अमेरिका की सौदेबाजी की ताकत और मजबूत होगी।

ये भी पढ़े… AI समिट के मंच से कूटनीति मजबूत: पीएम मोदी की मॉरीशस और श्रीलंका के शीर्ष नेतृत्व से अहम मुलाकात

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल