ख़बर का असर

Home » स्पोर्ट्स » अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026: भारत की ऐतिहासिक जीत पर जय शाह बोले- टीम इंडिया पूरी तरह हकदार

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026: भारत की ऐतिहासिक जीत पर जय शाह बोले- टीम इंडिया पूरी तरह हकदार

U19 World Cup 2026: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के अध्यक्ष जय शाह ने भारत को अंडर-19 पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने भारतीय टीम को इस जीत का पूरा हकदार बताया और फाइनल तक शानदार प्रदर्शन करने के लिए इंग्लैंड की भी सराहना की।

इंग्लैंड की भी जय शाह ने की तारीफ

जय शाह ने कहा,“आईसीसी अंडर-19 पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप का छठा खिताब जीतने के लिए भारत को बहुत-बहुत बधाई। वे इस जीत के हकदार हैं, लेकिन फाइनल तक बेहतरीन खेल दिखाने के बाद इंग्लैंड भी खुद पर गर्व महसूस कर सकता है।”

U19 World Cup 2026: जिम्बाब्वे और नामीबिया को मेजबानी के लिए सराहा

आईसीसी अध्यक्ष ने टूर्नामेंट की सफल मेजबानी के लिए जिम्बाब्वे क्रिकेट और नामीबिया क्रिकेट को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस आयोजन ने क्रिकेट के भविष्य के सितारों को दुनिया के सामने लाने का शानदार मंच दिया। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 411 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

वैभव सूर्यवंशी की ऐतिहासिक पारी

भारतीय पारी के हीरो वैभव सूर्यवंशी रहे, जिन्होंने 80 गेंदों में 175 रन बनाए। उनकी विस्फोटक पारी में 15 चौके और 15 छक्के शामिल थे। इसके अलावा,कप्तान आयुष म्हात्रे ने 53 रन और अभिज्ञान कुंडू ने 40 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड की ओर से जेम्स मिंटो ने 3 विकेट झटके, जबकि सेबेस्टियन मॉर्गन और एलेक्स ग्रीन को 2-2 सफलता मिली। मैनी लुम्सडेन ने 1 विकेट हासिल किया।

U19 World Cup 2026: लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड 311 पर सिमटी

412 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 40.2 ओवर में 311 रन पर ऑलआउट हो गई। कैलेब फाल्कनर की जुझारू सेंचुरी, इंग्लैंड की ओर से कैलेब फाल्कनर ने 67 गेंदों में 115 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 7 छक्के और 9 चौके शामिल थे। बेन डॉकिन्स ने 66 रन और बेन मेयस ने 45 रन
बनाए।

भारतीय गेंदबाजों ने किया कमाल

भारत की तरफ से आरएस अंबरीश ने 3 विकेट ,दीपेश देवेंद्रन और कनिष्क चौहान ने 2-2 विकेट और खिलन पटेल और आयुष म्हात्रे ने 1-1 विकेट हासिल किया।छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन बना भारत ।इस जीत के साथ भारत ने छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया और एक बार फिर जूनियर क्रिकेट में अपनी बादशाहत साबित की।

ये भी पढ़े… सीहोर में जुटेंगे देशभर के किसान, राष्ट्रीय दलहन सम्मेलन की कमान शिवराज के हाथ

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल