U19 World Cup Final: भारतीय युवा टीम ने एक बार फिर क्रिकेट की दुनिया में अपनी बादशाहत साबित कर दी है। अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को चारों खाने चित करते हुए 100 रनों की शानदार जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे के हक में रहा, क्योंकि टीम के बल्लेबाजों ने मैदान पर उतरते ही रनों की बारिश कर दी। भारत ने निर्धारित 50 ओवरों के खेल में 9 विकेट खोकर 411 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसने इंग्लैंड की उम्मीदों पर शुरुआत में ही दबाव बना दिया था।
Watching this Under 19 team grow and finish as World Champions has been special. Your discipline, courage and belief under pressure were outstanding. You all played with heart, skill and character. Proud of each one of you. Congratulations Champions 🏆 #U19WorldCup2026 @BCCI pic.twitter.com/3x28ccEnmy
— VVS Laxman (@VVSLaxman281) February 6, 2026
U19 World Cup Final: वैभव सूर्यवंशी का प्रचंड प्रहार
भारत की इस ऐतिहासिक पारी के सबसे बड़े हीरो वैभव सूर्यवंशी रहे, जिन्होंने मैदान के हर कोने में शॉट लगाए। वैभव ने विपक्षी गेंदबाजों की लय बिगाड़ते हुए मात्र 175 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने 218.75 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 15 चौके और इतने ही गगनचुंबी छक्के जड़े। उनका साथ देते हुए कप्तान आयुष म्हात्रे ने 53 रन और अभिज्ञान कुंडू ने 40 रनों की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। इसके अलावा वेदांत त्रिवेदी और विहान मल्होत्रा ने भी उपयोगी योगदान दिया। अंत में कनिष्क चौहान के नाबाद 37 रनों ने टीम को उस स्कोर तक पहुँचाया जहाँ से जीत करीब लगने लगी थी। इंग्लैंड के लिए जेम्स मिंटो ने सबसे ज्यादा 3 सफलताएं जरूर हासिल कीं, लेकिन उनके अन्य गेंदबाज भारतीय आक्रमण के सामने बेबस नजर आए।
U19 World Cup Final: इंग्लैंड का संघर्ष
412 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने शुरुआत तो अच्छी की लेकिन भारतीय गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के आगे उनकी एक न चली। बेन डॉकिन्स ने 66 रनों की पारी खेलकर उम्मीद जगाई थी, लेकिन मध्यक्रम में विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। हालांकि कालेब फाल्कनर ने मात्र 67 गेंदों में 115 रनों की आक्रामक शतकीय पारी खेलकर मैच में जान फूंकने की कोशिश की, पर दूसरे छोर से उन्हें किसी का साथ नहीं मिला। इंग्लिश टीम के कप्तान टॉमस रेव और बेन मायर्स अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके।
भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत
भारतीय गेंदबाजों ने सही समय पर विकेट निकालकर इंग्लैंड को कभी मैच में हावी नहीं होने दिया। पूरी इंग्लिश टीम 40.2 ओवरों में 311 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से गेंदबाजी में आरएस अंबरीश ने घातक स्पेल डालते हुए 3 विकेट झटके, जबकि कनिष्क चौहान और दीपेश देवेंद्रन ने दो-दो विकेट लेकर इंग्लैंड की हार तय कर दी। इस धमाकेदार 100 रनों की जीत के साथ भारत ने छठी बार अंडर-19 विश्व कप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। यह जीत भारतीय क्रिकेट के भविष्य की एक और सुनहरी झलक पेश करती है
ये भी पढ़े…आधी रात पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को क्यों उठा ले गई बिहार पुलिस?







