ख़बर का असर

Home » Uncategorized » चैंपियन बनने के बाद वैभव सूर्यवंशी का भोजपुरी स्वैग ड्रेसिंग रूम में मचाया धमाल

चैंपियन बनने के बाद वैभव सूर्यवंशी का भोजपुरी स्वैग ड्रेसिंग रूम में मचाया धमाल

U19 World Cup Final: चैंपियन बनने के बाद वैभव सूर्यवंशी का भोजपुरी स्वैग ड्रेसिंग रूम में मचाया धमाल

U19 World Cup Final: अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड को धूल चटाकर भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है। रिकॉर्ड छठी बार विश्व विजेता बनने के बाद भारतीय ड्रेसिंग रूम का नजारा देखने लायक था। इस ऐतिहासिक जीत के नायक रहे युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने अपने अनोखे अंदाज में जश्न मनाकर फैंस का दिल जीत लिया है।

U19 World Cup Final: अंडर पंजाबी गानों के बीच भोजपुरी तड़का

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में भारतीय खिलाड़ी जीत की खुशी में झूमते नजर आ रहे हैं। इस जश्न के दौरान 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने पूरी महफिल लूट ली। वीडियो में वैभव मस्ती भरे अंदाज में कहते सुनाई दे रहे हैं। “पंजाबी गाना समझ नहीं आ रहा, अब भोजपुरी लगेगा!” इसके तुरंत बाद ड्रेसिंग रूम का माहौल ही बदल गया। वैभव की डिमांड पर भोजपुरी गाने बजते ही पूरी टीम इंडिया एक साथ थिरकने लगी। वैभव अपने साथियों के साथ इस कदर डांस कर रहे थे कि उनका उत्साह देख फैंस भी गदगद हो गए।

U19 World Cup Final: इंग्लैंड को हराकर छठी बार बने वर्ल्ड चैंपियन

मैदान पर इंग्लैंड को 100 रनों के बड़े अंतर से मात देने के बाद भारतीय टीम का यह ‘देसी सेलिब्रेशन’ इंटरनेट पर छाया हुआ है। वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में अपने बल्ले से जमकर रन बरसाए, अब अपने डांस और बेबाक अंदाज के लिए भी चर्चा का विषय बन गए हैं।

फैंस को भा रहा है ‘चैंपियन’ अंदाज

क्रिकेट प्रेमियों को वैभव और टीम इंडिया का यह जुदा अंदाज काफी पसंद आ रहा है। लोग सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं कि मैदान पर रिकॉर्ड तोड़ने के बाद अब टीम इंडिया डांस फ्लोर पर भी आग लगा रही है। वैभव के इस वीडियो ने साबित कर दिया है कि भारतीय क्रिकेट का भविष्य न केवल सुरक्षित हाथों में है, बल्कि खिलाड़ी अपनी जड़ों और संस्कृति से भी गहरे जुड़े हुए हैं।

 

यह भी पढ़ें…बीमार पत्नी पर टूटा पति का कहर, ‘जल्द ठीक हो जाओगी’ कहकर दवा के नाम पर पिला दिया जहर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल