ख़बर का असर

Home » जॉब - एजुकेशन » UGC-NET 2026 रिजल्ट अपडेट: 83 विषयों का परिणाम एक साथ जारी करेगा एनटीए, वेबसाइट पर रखें नजर

UGC-NET 2026 रिजल्ट अपडेट: 83 विषयों का परिणाम एक साथ जारी करेगा एनटीए, वेबसाइट पर रखें नजर

यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। परीक्षा का परिणाम जल्द घोषित किए जाने की संभावना है। इसके साथ ही विषयवार कट-ऑफ सूची और फाइनल उत्तर कुंजी भी जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।
यूजीसी नेट दिसंबर 2025 रिजल्ट जल्द होगा जारी

UGC NET Result 2026: दिसंबर 2025 में हुई UGC-NET परीक्षा का जल्द ही रिजल्ट बताया जा सकता है। बता दें, UGC-NET एग्जाम 31 दिसंबर 2025 से शुरू हो गए थे जिसका आखिरी पेपर 7 जनवरी 2026 को आयोजित किया गया था। यह परीक्षा साल में दो बार होती है, जो देश के अलग-अलग शहरों में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाती है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को काफी समय से परीक्षा के परिणाम सामने वाले की प्रतीक्षा कर रहे है।

दिसंबर 2025 परीक्षा का पूरा विवरण

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यूजीसी नेट रिजल्ट जल्द ही उनकी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी किया जा सकता है। जो भी अभ्यार्थी परीक्षा का रिजल्ट जानना चाहता है वो वेबसाइट पर जा कर चेक कर सकेगा। इसके लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर के साथ जन्म तारीख डालकर सबमिट करना होगा।

UGC NET Result 2026: यूजीसी नेट दिसंबर 2025 रिजल्ट जल्द होगा जारी
यूजीसी नेट दिसंबर 2025 रिजल्ट जल्द होगा जारी

UGC NET Result 2026: परिणाम जारी करने की तैयारी

83 विषयों पर आयोजित हुई इस परीक्षा के परिणामों के साथ-साथ NTA विषयों के आधार पर कट-ऑफ लिस्ट और फाइनल आंसर की भी रिलीज करेगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी अब किसी भी दिन यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा के परिणामों को अपलोड कर सकती है। इसलिए अधिकारी वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

यूजीसी नेट रिजल्ट 2026 देखने की प्रक्रिया

1. ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in को ओपन करें।

2. वेबसाइट के होम पेज पर यूजीसी नेट रिजल्ट 2026 के लिए दी गई लिंक पर क्लिक करें।

3. पूछी गई जानकारी को भर कर सबमिट करें।

4. आपके परीक्षा का परिणाम खुल जाएगा। इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल