ख़बर का असर

Home » स्पोर्ट्स » श्रीलंका को हराकर फाइनल में भारत, पाकिस्तान से होगी खिताबी टक्कर

श्रीलंका को हराकर फाइनल में भारत, पाकिस्तान से होगी खिताबी टक्कर

Under 19 Cricket

Under 19 Cricket: भारतीय अंडर-19 टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एसीसी मेंस अंडर 19 एशिया कप 2025 के फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल-1 में भारत ने श्रीलंका को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। अब खिताबी मुकाबले में रविवार को टीम इंडिया का सामना पाकिस्तान से होगा।

बारिश से प्रभावित, श्रीलंका 138 रन पर सिमटी

आईसीसी एकेडमी ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में बारिश के कारण मैच को 30-30 ओवरों का कर दिया गया। टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी चुनी। श्रीलंका ने 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाए। चामिका हीनातिगला (42 रन) और कप्तान विमथ दिनसारा (32 रन) ने टीम के लिए अहम योगदान दिया।

Under 19 Cricket: भारतीय गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन

भारत की ओर से हेनिल पटेल और कनिष्क चौहान ने 2-2 विकेट चटकाए। इसके अलावा किशन कुमार सिंह, दीपेश देवेंद्रन और खिलन पटेल को 1-1 सफलता मिली। सधी हुई गेंदबाजी के दम पर भारत ने श्रीलंका को बड़े स्कोर से रोके रखा।

इनकी रही नाबाद साझेदारी

138 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत थोड़ी लड़खड़ाई और 25 रन पर पहला विकेट गिर गया। इसके बाद आरोन जॉर्ज (नाबाद 58) और विहान मल्होत्रा (नाबाद 61) ने तीसरे विकेट के लिए 114 रनों की अटूट साझेदारी कर टीम को 18 ओवरों में जीत दिला दी। श्रीलंका की ओर से रसिथ निमसारो को दोनों विकेट मिले।

Under 19 Cricket: पाकिस्तान से होगा महामुकाबला

दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया। बारिश से प्रभावित इस मैच में बांग्लादेश 121 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान की ओर से अब्दुल सुभान ने 4 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए समीर मिन्हास (नाबाद 69) की शानदार पारी से पाकिस्तान ने 16.3 ओवरों में जीत दर्ज की। अब रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल में रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें…बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, एक इनामी नक्सली ढेर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल