ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » बीजेपी विधायकों की गुप्त बैठक से सियासी भूचाल, शिवपाल यादव का तंज-‘सम्मान नहीं मिल रहा तो सपा में आ जाइए’

बीजेपी विधायकों की गुप्त बैठक से सियासी भूचाल, शिवपाल यादव का तंज-‘सम्मान नहीं मिल रहा तो सपा में आ जाइए’

राजधानी लखनऊ में मंगलवार रात भारतीय जनता पार्टी के 40 से अधिक विधायकों की सहभोज के बहाने हुई बैठक के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है।

UP BJP MLA Meeting: राजधानी लखनऊ में मंगलवार रात भारतीय जनता पार्टी के 40 से अधिक विधायकों की सहभोज के बहाने हुई बैठक के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है। यह बैठक कुशीनगर से भाजपा विधायक पीएन पाठक के आवास पर हुई, जिसमें बड़ी संख्या में ब्राह्मण विधायकों की मौजूदगी बताई जा रही है। बैठक को लेकर विपक्ष ने भाजपा पर आंतरिक असंतोष का आरोप लगाते हुए हमला तेज कर दिया है।

शिवपाल यादव का भाजपा पर सीधा हमला

समाजवादी पार्टी के महासचिव और अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव ने इस बैठक को भाजपा में पनपते असंतोष का संकेत बताया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यदि भाजपा में ब्राह्मण विधायकों को सम्मान नहीं मिल रहा है तो उन्हें समाजवादी पार्टी में आ जाना चाहिए, जहां उन्हें पूरा मान-सम्मान मिलेगा।

UP BJP MLA Meeting: भाजपा में जातिवाद, इसलिए नाराज हैं विधायक

मीडिया से बातचीत में शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा जातिवाद फैलाने का काम कर रही है। इसी वजह से ब्राह्मण समाज के विधायक अलग-अलग बैठक करने को मजबूर हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार में किसी न किसी वर्ग में नाराजगी जरूर है, जबकि सपा सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है।

सपा विधायक अतुल प्रधान का दावा

इस मामले पर सपा विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि यह सिर्फ ब्राह्मण विधायकों की नाराजगी नहीं है, बल्कि प्रदेश के सभी वर्ग भाजपा सरकार से असंतुष्ट हैं। उन्होंने दावा किया कि यह बैठक भाजपा को सत्ता से बाहर करने की रणनीति का हिस्सा है।

भाजपा आलाकमान के लिए चुनौती?

सूत्रों के मुताबिक बैठक में अफसरशाही की मनमानी और ब्राह्मण समाज की अनदेखी जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बैठक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा नेतृत्व के लिए एक चेतावनी मानी जा रही है।

ये भी पढ़े… ग्वालियर को मिलेगा अटलजी की स्मृतियों का तोहफा, अमित शाह करेंगे अटल म्यूजियम का उद्घाटन

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल