ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » सीएम योगी का सख्त निर्देश रंग में भंग डालने वालों पर दौड़ेगा बुल्डोजर

सीएम योगी का सख्त निर्देश रंग में भंग डालने वालों पर दौड़ेगा बुल्डोजर

आगामी त्योहारों को देखते हुए मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कानून व्यवस्था मजबूत रखने, उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई करने, सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ाने और बोर्ड परीक्षाओं के दौरान छात्रों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
त्योहारों पर सख्त सुरक्षा निर्देश

UP Holi Security: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार रात होली, रमजान, ईद और नवरात्रि जैसे आने वाले त्योहारों को देखते हुए सभी जिलों के अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की। इस बैठक में कानून-व्यवस्था को लेकर साफ और सख्त निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी लोग माहौल खराब करने की कोशिश करेंगे, उनके खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाए जो उदाहरण बन सके। कानून से किसी भी तरह की छेड़छाड़ बिल्कुल भी सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि होली के दौरान ‘रंग में भंग’ डालने वालों से कड़ाई से निपटा जाए।

त्योहारों पर सख्त सुरक्षा निर्देश
त्योहारों पर सख्त सुरक्षा निर्देश

हर इलाके में सख्त सुरक्षा

मुख्यमंत्री ने पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए ताकि हर इलाके में सुरक्षा बनी रहे। शोभायात्राओं के दौरान विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। साथ ही होलिका दहन समितियों और पीस कमेटियों की बैठकें कराने के निर्देश दिए गए, ताकि आपसी संवाद बना रहे और कोई गलतफहमी पैदा न हो। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त निगरानी रखने को भी कहा गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि त्योहार खुशी, उत्साह और भाईचारे का प्रतीक होते हैं। इनका मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं है। इसलिए सभी लोग आपसी सम्मान और शांति बनाए रखें।

UP Holi Security: त्योहारों पर सख्त सुरक्षा निर्देश
त्योहारों पर सख्त सुरक्षा निर्देश

UP Holi Security: अफवाहों पर रोक, लापरवाही पर कार्रवाई

बैठक में अभद्र और भड़काऊ गीत-संगीत पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए। तेज आवाज वाले, कानफोड़ू लाउडस्पीकर हटाने को भी कहा गया है। सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखने और किसी भी अफवाह का तुरंत खंडन करने के आदेश दिए गए हैं, ताकि गलत जानकारी फैलने से रोका जा सके।

चूंकि इन दिनों बोर्ड परीक्षाएं भी चल रही हैं, इसलिए मुख्यमंत्री ने यह सुनिश्चित करने को कहा कि छात्रों को किसी तरह की परेशानी न हो। परीक्षा से जुड़े सभी जरूरी इंतजाम पूरे किए जाएं। अंत में उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई गई, तो संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी और उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल