UP Lakhimpur Kheri: मोहम्मदी विधानसभा का नाम आते ही एक चेहरा सामने आता है भाजपा विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह। क्षेत्र में लोकप्रियता के नए मानक स्थापित करने वाले लोकेंद्र प्रताप सिंह का राजनीतिक सफर संघर्ष, समर्पण और निरंतर मेहनत की मिसाल है। बूथ अध्यक्ष से लेकर विधायक और फिर पंचायती राज समिति के सभापति तक का उनका सफर संगठन और कार्यकर्ताओं के साथ मजबूत जुड़ाव का परिणाम रहा है।
शिक्षा से लेकर सामाजिक जीवन तक हमेशा सक्रिय
लोकेंद्र प्रताप सिंह की शिक्षा एम.ए. (1985) और एल.एल.बी. तक है। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने मोहम्मदी तहसील में वकालत शुरू की। इसके साथ ही वे पत्रकारिता, मंच संचालन और सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी सक्रिय रहे। उनकी वक्तृत्व कला और सरल स्वभाव ने उन्हें जनता और कार्यकर्ताओं के बीच अलग पहचान दिलाई। चूँकि परिवार का जुड़ाव जनसंघ से रहा, इसलिए शिक्षा पूरी होते ही लोकेंद्र प्रताप सिंह भाजपा संगठन से औपचारिक रूप से जुड़ गए।
UP Lakhimpur Kheri: बूथ अध्यक्ष से शुरू हुई राजनीतिक यात्रा
भाजपा में प्रवेश के बाद उन्हें सबसे पहले बूथ अध्यक्ष/संच प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई, जिसे उन्होंने सफलतापूर्वक निभाया। 1987 में वे मंडल महामंत्री बनाए गए। 1991 में मोहम्मदी देहात मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली, फिर 1994 में भाजपा जिला समिति में प्रवेश हुआ। लगातार संगठन में सक्रियता और समर्पण को देखते हुए वर्ष 2001 में वे जिला उपाध्यक्ष बने। इसके बाद उनकी भूमिका और व्यापक होती चली गई।
जिला महामंत्री से लेकर जिला अध्यक्ष तक का सफर
वर्ष 2006 से 2008 तक वे दो बार जिला महामंत्री रहे। उनकी मेहनत और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने 2008 में उन्हें लखीमपुर खीरी का जिला अध्यक्ष बनाया जो प्रदेश का सबसे बड़ा जनपद माना जाता है। 2008 से 2012 तक वे लगातार जिला अध्यक्ष रहे और संगठन को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाई।
2012 का चुनाव और संगठन में बड़ी जिम्मेदारियाँ
लोकेंद्र प्रताप सिंह ने 2012 में मोहम्मदी विधानसभा से चुनाव लड़ा। हालांकि उन्हें लगभग 30 हजार वोट मिले, लेकिन वे मामूली अंतर से चुनाव हार गए। चुनाव परिणाम के तुरंत बाद पार्टी ने उन पर भरोसा दिखाते हुए उन्हें अवध क्षेत्र का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया। साथ ही उन्हें सीतापुर, हरदोई, बहराइच और रायबरेली जैसे महत्वपूर्ण जनपदों का प्रभारी बनाया गया। वे इस अवधि में अवध क्षेत्र में संगठन को जमीन पर खड़ा करने और बूथ कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने में बेहद सफल रहे।

UP Lakhimpur Kheri: 2017 में ऐतिहासिक जीत बने विधायक
लगातार संगठन में कार्य करने का परिणाम 2017 में भाजपा के प्रचंड बहुमत के रूप में सामने आया। मोहम्मदी विधानसभा से लोकेंद्र प्रताप सिंह ने 33,000 वोटों के अंतर से शानदार जीत दर्ज की और पहली बार विधायक बने। विधायक बनने के बाद भी वे संगठन से दूर नहीं हुए। 2018–2019 में एक वर्ष के लिए उन्हें पुनः जिला अध्यक्ष का दायित्व दिया गया।
विकास कार्यों की लंबी सूची
विधायक बनने के बाद उन्होंने मोहम्मदी विधानसभा सहित पूरे क्षेत्र में अनेक विकास कार्य कराए, जिनमें मोहम्मदी CHC में ऑक्सीजन प्लांट, एक्स-रे मशीन, दो ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, रपटिया पुल का निर्माण, सैकड़ों किलोमीटर सड़कों का निर्माण व सुधार, कई पावर हाउसों की स्थापना, मुख्यमंत्री विवेकाधीन निधि से सबसे अधिक लाभ प्रभावितों को दिलाना जैसे कार्य प्रमुख हैं। यहीं नहीं उन्होंने अपने निजी धन से 14 लाख रुपये खर्च कर मोहम्मदी विधानसभा में भाजपा कार्यालय भी बनवाया और पार्टी को समर्पित किया—जो एक अद्भुत मिसाल माना जाता है।
UP Lakhimpur Kheri: जनता से सीधे जुड़े रहने वाले विधायक
विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह की पहचान एक जमीनी नेता के रूप में है। रात-आधी रात फोन उठाना, किसी भी पीड़ित की मदद करना, कार्यकर्ताओं का सम्मान करना—ये उनकी कार्यशैली का हिस्सा है। सदन में भी वे सक्रिय रहे और अपने क्षेत्र की समस्याओं को लगातार उठाते रहे। बड़ी जिम्मेदारियों के बावजूद उनमें न कोई अहंकार, न कोई दूरी उनकी सादगी ने उन्हें मोहम्मदी विधानसभा का सबसे लोकप्रिय चेहरा बना दिया है।
Report By: संजय कुमार राठौर
ये भी पढ़े… Lucknow News: बॉयफ्रेंड को झूठा रेप केस में फंसाने वाली रिंकी को कोर्ट ने साढ़े 3 साल के लिए भेजा जेल







