ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » कानपुर में दर्दनाक हादसा, गुलाल समझकर खेल रहे बच्चों पर विस्फोटक पाउडर ने बरपाया कहर

कानपुर में दर्दनाक हादसा, गुलाल समझकर खेल रहे बच्चों पर विस्फोटक पाउडर ने बरपाया कहर

उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिस सफेद पाउडर को मासूम बच्चे गुलाल समझकर खेल रहे थे, वह असल में ज्वलनशील और विस्फोटक पदार्थ निकला। घटना की सूचना दोपहर करीब 1 बजे सचेंडी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही डीसीपी कासिम आबिदी पुलिस बल और फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे।

Up news: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिस सफेद पाउडर को मासूम बच्चे गुलाल समझकर खेल रहे थे, वह असल में ज्वलनशील और विस्फोटक पदार्थ निकला। आग के संपर्क में आते ही उसमें तेज धमाका हुआ और पलभर में बच्चों की हंसी चीख-पुकार में बदल गई। हादसे में चार बच्चे बुरी तरह झुलस गए, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है। मामला सचेंडी थाना क्षेत्र का है।

गुलाल समझकर खेलते रहे बच्चे

रविवार सुबह करीब 10 बजे 7 से 8 साल की उम्र के चार बच्चे कृष्णा, ऋषि, करिया और निहाल शौच के लिए घर से निकले थे। लौटते वक्त उनकी नजर हाईवे किनारे पड़ी एक पॉलीथिन पर पड़ी। पॉलीथिन खोलने पर अंदर सफेद राख जैसा पाउडर मिला। बच्चों को लगा कि यह होली का गुलाल है, वे उसे घर ले आए और एक-दूसरे पर उड़ाकर खेलने लगे।

Up news: आग के संपर्क में आते ही हुआ धमाका

खेलते-खेलते करिया नाम का बच्चा पाउडर से सना हुआ घर के पास जल रहे अलाव के करीब चला गया। जैसे ही पाउडर आग के संपर्क में आया, अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग दहशत में आ गए। हादसे में चारों बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए।

Up news: अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। परिजन आनन-फानन में बच्चों को उर्सला अस्पताल के बर्न यूनिट लेकर पहुंचे, जहां सभी का इलाज जारी है और हालत गंभीर बताई जा रही है।

मां का रो-रोकर बुरा हाल

करिया की मां विमला देवी का कहना है कि विस्फोट में उनके दो बच्चे और साथ खेल रहे दो अन्य बच्चे बुरी तरह झुलस गए। परिवार सदमे में है।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर

Up news: घटना की सूचना दोपहर करीब 1 बजे सचेंडी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही डीसीपी कासिम आबिदी पुलिस बल और फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पाउडर के सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ज्वलनशील पदार्थ हाईवे किनारे कैसे पहुंचा।

 

ये भी पढ़ें: बैतूल के दामजीपुरा में गाय से दुष्कर्म के बाद हिंसा, एक दर्जन दुकानें फूंकी गईं, भारी पुलिस बल तैनात

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल