Home » उत्तर प्रदेश » अमरोहा में हत्या के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, राज्यपाल से कड़ी कार्रवाई के साथ 1.5 करोड़ मुआवजे की मांग

अमरोहा में हत्या के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, राज्यपाल से कड़ी कार्रवाई के साथ 1.5 करोड़ मुआवजे की मांग

UP News
Spread the love

UP News: जनपद रामपुर में बार एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ता फारूक अहमद खान की 11 फरवरी 2026 को अपराह्न करीब 1:15 बजे दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या किए जाने के विरोध में अधिवक्ताओं में जबरदस्त आक्रोश है। घटना को लेकर बार एसोसिएशन ने आपात बैठक कर कड़ी निंदा की और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।

अधिवक्ता समाज में भय और असुरक्षा का माहौल

राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन, जो जिलाधिकारी अमरोहा के माध्यम से प्रेषित किया गया, में कहा गया है कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अधिवक्ताओं की हत्या, लूटपाट और मारपीट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इससे अधिवक्ता समाज में भय और असुरक्षा का माहौल व्याप्त है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन और पुलिस स्तर पर प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

बार एसोसिएशन ने मांग की है कि हत्या में शामिल आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए और अधिकतम दंड सुनिश्चित किया जाए। साथ ही मृतक अधिवक्ता के परिवार को 1.5 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और एक आश्रित को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की गई है।

UP News: अधिवक्ताओं ने दी चेतावनी

इसके अतिरिक्त प्रदेश में अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम शीघ्र लागू करने की मांग दोहराई गई, ताकि अधिवक्ताओं को विधिक कार्य के दौरान समुचित सुरक्षा और भयमुक्त वातावरण मिल सके। कचहरी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर भी जोर देते हुए कहा गया है कि असलहा लेकर आने वाले व्यक्तियों की सघन जांच की जाए तथा न्यायालय परिसर में हथियारों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए, जिससे भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो प्रदेश स्तर पर व्यापक आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे और घटना के विरोध में नारेबाजी भी की।

रिपोर्ट-मौ. अज़ीम

ये भी पढ़े…  पत्नी की हत्या के बाद समझौते का दबाव? अमरोहा में पीड़ित ने पुलिस कार्यशैली पर उठाए सवाल?

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments