ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » अलीगढ़ के ‘नन्हे शहजादे’ पर मामा ने लुटाया करोड़ों का प्यार, पहले जन्मदिन पर मिला हाईवे पर प्लॉट!

अलीगढ़ के ‘नन्हे शहजादे’ पर मामा ने लुटाया करोड़ों का प्यार, पहले जन्मदिन पर मिला हाईवे पर प्लॉट!

अलीगढ़ में एक मामा ने अपने भांजे के लिए प्यार जताने का जो तरीका चुना, उसने सबको हैरान कर दिया है।
UP News: अलीगढ़ के 'नन्हे शहजादे' पर मामा ने लुटाया करोड़ों का प्यार, पहले जन्मदिन पर मिला हाईवे पर प्लॉट!

UP News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। आमतौर पर बच्चों के पहले जन्मदिन पर खिलौने या कपड़े दिए जाते हैं, लेकिन अलीगढ़ में एक मामा ने अपने भांजे के लिए प्यार जताने का जो तरीका चुना, उसने सबको हैरान कर दिया है। यहाँ एक साल के मासूम ‘शिवाय’ के पहले जन्मदिन को इतना भव्य बनाया गया कि इसकी चर्चा अब पूरे देश में हो रही है।

UP News: जब पंडित जी ने पढ़ी करोड़ों के उपहारों की लिस्ट

इस पूरे वाकये का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे बच्चे के मामा अखिलेश चौहान ने साझा किया है। वीडियो में एक पुजारी जी माइक पर उपहारों की लंबी सूची पढ़ते नजर आ रहे हैं। जैसे-जैसे लिस्ट आगे बढ़ती है, सुनने वालों के होश उड़ जाते हैं। ननिहाल पक्ष की ओर से शिवाय को अलीगढ़-आगरा हाईवे पर जमीन का एक कीमती प्लॉट उपहार में दिया गया है। जमीन के साथ-साथ बच्चे के शगुन के तौर पर 11 लाख रुपये की नकदी भी भेंट की गई।

UP News: सोने का रानी हार और चांदी के बर्तनों की चमक

मामा का लाड सिर्फ प्लॉट और नकदी तक ही सीमित नहीं रहा। छोटे से शिवाय के लिए 20 ग्राम सोने की चेन और आधा किलो चांदी के बर्तन भेजे गए। वहीं, अपनी बहन (बच्चे की मां) के सम्मान में मामा ने 35 ग्राम का एक बेहद खूबसूरत सोने का रानी हार और अन्य आभूषण भेंट किए। परिवार के अन्य सदस्यों और रिश्तेदारों का ख्याल रखते हुए 101 साड़ियां और 101 पैंट-शर्ट के सेट भी दिए गए, ताकि खुशी के इस मौकेr पर हर कोई शामिल हो सके।

सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा ‘किस्मत हो तो ऐसी’

इन सभी उपहारों की कुल कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई इसे मामा-भांजे के अटूट रिश्ते का प्रतीक बता रहा है, तो कोई इसे उत्तर प्रदेश की शाही परंपरा से जोड़कर देख रहा है। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं कि शिवाय वाकई बहुत खुशकिस्मत है जिसे इतना प्यार करने वाला ननिहाल मिला है।

ये भी पढ़े…कचरा फेंकने के लिए बुक कर दी ऑनलाइन डिलीवरी सर्विस

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल