ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » विदेश से भारत पर सवाल उठाया, केशव मौर्य ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया

विदेश से भारत पर सवाल उठाया, केशव मौर्य ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा विदेशी धरती से भारत की चुनावी व्यवस्था पर सवाल उठाने की कड़ी निंदा की है।

UP NEWS: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा विदेशी धरती से भारत की चुनावी व्यवस्था पर सवाल उठाने की कड़ी निंदा की है। मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी की बुद्धि अब देशविरोधी और अलगाववादी नेताओं जैसी हो गई है।

सत्ता से दूर होने की हताशा का परिणाम

मीडिया से बातचीत में मौर्य ने कहा कि भारत की संवैधानिक संस्थाओं को विदेश से निशाना बनाना सत्ता से दूर होने की विचलित अवस्था का परिणाम है। प्रधानमंत्री की कुर्सी न मिलने की निराशा में दिया गया यह बयान निंदनीय है। उन्होंने राहुल गांधी से तत्काल माफी मांगने की भी अपील की।

UP NEWS: कांग्रेस को चाहिए बूथ स्तर पर मेहनत

उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि कांग्रेस को बूथ स्तर पर, विधानसभा और निकाय चुनावों में मेहनत करनी चाहिए। मौर्य ने दावा किया कि भाजपा के नेताओं की मेहनत से टीएमसी, सपा और कांग्रेस नहीं जीत पाएगी। कमल का फूल खिलेगा और 2047 तक देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार रहेगी।

UP NEWS: अखिलेश यादव पर भी निशाना

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी निशाने पर लेते हुए मौर्य ने कहा कि उनकी बुद्धि खराब हो गई है। बिहार चुनाव के बाद से उन्होंने संतुलन खो दिया है और हताशा में बयान और पोस्टर जारी कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि गुंडा-माफिया के खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई होगी।

राष्ट्र निर्माण में भाजपा विरोधी दल आपा खो चुके

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा विरोधी दल आपा खो चुके हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अपने विदेशी संरक्षक जार्ज सोरोस की मानसिक गुलामी छोड़कर मोदी सरकार का सकारात्मक समर्थन करना चाहिए और देश के भीतर ही अपनी राजनीतिक लड़ाई लड़नी चाहिए। मौर्य ने किसानों के मसीहा और भारत रत्न चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि जनता आने वाले चुनाव में भाजपा को मजबूत करके विरोधी दलों को जवाब देगी।

ये भी पढ़े… रीवा-इंदौर हवाई सेवा की शुरुआत: विन्ध्यवासियों को बड़े शहरों से सीधा कनेक्शन

 

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल