ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » प्रयागराज में दिखा अतीक गैंग का खौफ! गुंडों ने ठेकेदार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, अब योगी की पुलिस करेगी इलाज

प्रयागराज में दिखा अतीक गैंग का खौफ! गुंडों ने ठेकेदार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, अब योगी की पुलिस करेगी इलाज

अतीक अहमद

UP News: माफिया डॉन अतीक अहमद की मौत के बाद भी उसके नेटवर्क के सक्रिय होने के आरोप एक बार फिर सामने आए हैं। ताजा मामला प्रयागराज से सामने आया है, जहां कथित तौर पर उसके सहयोगी रहे गुड्डू मुस्लिम के करीबी गुर्गों ने एक बालू ठेकेदार को बेरहमी से पीट दिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या है मामला?

पीड़ित ठेकेदार मोहम्मद फैसल ने पुलिस को दी गई तहरीर में गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपी उसकी जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं और उस पर बैनामा कराने का दबाव बना रहे हैं। उसने बताया कि गुड्डू मुस्लिम के करीबी अफजल, आजम और अकरम लगातार उसे धमका रहे थे कि वह अपनी जमीन उनके नाम कर दे। फैसल के अनुसार, जब उसने जमीन देने से इनकार किया, तो आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और कई दिनों से उसका पीछा कर रहे थे।

UP News: लोहे की रॉड और डंडों से हमला

तहरीर में फैसल ने बताया कि 22 मार्च 2026 को सुबह करीब 10 बजे आरोपितों ने उसे घेर लिया और लोहे की रॉड तथा डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों ने उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह हस्तक्षेप कर उसकी जान बचाई। वहीं इस पूरी घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक व्यक्ति को बेरहमी से पीट रहे हैं, जबकि वह खुद को बचाने की कोशिश कर रहा है। फिलहाल, मोहम्मद फैसल की शिकायत के आधार पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपितों की तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़े… प्रयागराज में मस्जिद हटाने की मांग लेकर धरने पर क्यों बैठे मंत्री संजय निषाद? जानें क्या है मामला…

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल