ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » लखनऊ में सांड का तांडव, युवती को सड़क पर दौड़ाकर पैरों से रौंदा, CCTV देख कांप जाएगी रूह

लखनऊ में सांड का तांडव, युवती को सड़क पर दौड़ाकर पैरों से रौंदा, CCTV देख कांप जाएगी रूह

लखनऊ में सांड का खौफनाक तांडव

UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां चौक थाना क्षेत्र के चौपटिया इलाके में एक आवारा सांड ने सड़क से गुजर रही एक युवती पर अचानक हमला कर दिया। यह पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पीछे से दौड़कर मारी टक्कर

सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि युवती सामान्य रूप से सड़क पर चल रही थी, तभी अचानक बेकाबू सांड ने उसे दौड़ाकर पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवती सड़क पर गिर पड़ी। इसके बाद सांड ने उसे पैरों से बेरहमी से रौंदना शुरू कर दिया, जिससे मौके पर मौजूद लोग दहशत में आ गए।

UP News: स्थानीय लोगों ने दिखाई बहादुरी

घटना के दौरान कुछ पल के लिए आसपास मौजूद लोग सन्न रह गए, लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोग तुरंत हरकत में आए। लोगों ने शोर मचाकर और लाठी-डंडों की मदद से सांड को वहां से भगाया और किसी तरह युवती को उसके चंगुल से छुड़ाया। लेकिन इस हमले में युवती को गंभीर चोटें आई हैं। उसके शरीर के कई हिस्सों में अंदरूनी चोटें बताई जा रही हैं। आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, युवती की हालत गंभीर लेकिन स्थिर बनी हुई है।

आवारा पशुओं से बढ़ती परेशानी

यह घटना शहर में बढ़ते आवारा पशुओं के खतरे को एक बार फिर उजागर करती है। चौक जैसे व्यस्त इलाके में इस तरह की घटना ने नगर निगम और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार हो रहे ऐसे हमलों से आम लोगों में भय का माहौल है और आवारा पशुओं पर नियंत्रण की मांग तेज हो गई है।

Report BY: संजय कुमार

ये भी पढ़े… योगी के गोरखपुर में कथावाचक राजन जी ने किसे ललकारा बोले-‘मां का दूध पिया है तो गोली मार कर दिखाओ…’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल