ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » अमरोहा में नाबालिगों की दबंगई का वीडियो वायरल, सुनसान इलाके में किशोर को बेरहमी से पीटा

अमरोहा में नाबालिगों की दबंगई का वीडियो वायरल, सुनसान इलाके में किशोर को बेरहमी से पीटा

UP News

UP News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से नाबालिगों की दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र में कुछ नाबालिग किशोरों द्वारा एक किशोर के साथ की गई बेरहमी की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक सुनसान इलाके में कई नाबालिग मिलकर एक किशोर को चारों ओर से घेर लेते हैं और फिर उस पर लात-घूंसे बरसाने लगते हैं।

बताया जा रहा है कि यह घटना कुछ दिन पुरानी है, लेकिन इसका वीडियो अब सामने आने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया है। वीडियो में पीड़ित किशोर खुद को बचाने की लगातार कोशिश करता नजर आ रहा है, लेकिन आरोपी उसकी एक नहीं सुनते और बारी-बारी से उसे पीटते रहते हैं। हैरानी की बात यह है कि मारपीट के दौरान वहां मौजूद लोग बीच-बचाव करने के बजाय वीडियो बनाते दिखाई देते हैं, जो समाज की संवेदनशीलता पर भी सवाल खड़े करता है। वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। लोग नाबालिगों की बढ़ती दबंगई और हिंसक प्रवृत्ति पर चिंता जता रहे हैं। कई यूजर्स ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, वहीं कुछ लोगों ने इसे कानून-व्यवस्था की बड़ी चूक बताया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो को हजारों बार देखा और साझा किया जा चुका है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस 

मामले ने तूल पकड़ते ही नगर कोतवाली पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि सभी आरोपी नाबालिग हैं। पुलिस का दावा है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक, पीड़ित किशोर को मामूली विवाद के चलते सुनसान इलाके में बुलाया गया था, जहां पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। हालांकि पुलिस इस बिंदु पर अभी कुछ भी कहने से बच रही है और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कह रही है।

रिपोर्ट-मौ. अज़ीम

ये भी पढ़े… ‘साम-दाम-दंड-भेद’ मंत्र के साथ मायावती ने तैयारी की UP 2027 चुनाव की रूपरेखा! बसपा पदाधिकारियों के साथ की बैठक

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल