ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » अमरोहा में ई-मेल से कोर्ट में बम विस्फोट की धमकी, 12:15 बजे ब्लास्ट करने की चेतावनी, सुरक्षा कड़ी

अमरोहा में ई-मेल से कोर्ट में बम विस्फोट की धमकी, 12:15 बजे ब्लास्ट करने की चेतावनी, सुरक्षा कड़ी

अमरोहा में ई-मेल से कोर्ट में बम विस्फोट की धमकी

UP News: अमरोहा जनपद न्यायालय सोमवार सुबह एक ई-मेल के माध्यम से बम विस्फोट की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। ई-मेल में दावा किया गया कि न्यायालय परिसर में 12 आरडीएक्स आधारित आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) लगाए गए हैं, जो दोपहर 12:15 बजे विस्फोट कर सकते हैं। सूचना मिलते ही न्यायालय प्रशासन और पुलिस विभाग सतर्क हो गया तथा परिसर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई।

दोपहर 12:15 बजे विस्फोट की चेताव

बताया गया कि सुबह लगभग 8:38 बजे जिला जज के आधिकारिक ई-मेल पते पर एक संदिग्ध संदेश प्राप्त हुआ। संदेश में तमिलनाडु में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) आरक्षण लागू करने का विरोध करते हुए न्यायालय को निशाना बनाने की धमकी दी गई थी। प्रेषक के रूप में एक संदिग्ध नाम अंकित था। ई-मेल में न्यायाधीशों को संबोधित करते हुए दोपहर 12:15 बजे विस्फोट की चेतावनी दी गई थी।

जिला जज द्वारा इस संबंध में तत्काल संज्ञान लेते हुए समस्त न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। साथ ही सुरक्षा एजेंसियों को सूचना देकर न्यायालय परिसर की गहन जांच कराई गई। पुलिस एवं सुरक्षा कर्मियों ने परिसर में तलाशी अभियान चलाया और आने-जाने वाले लोगों की सघन जांच की।

UP News: अफवाह पर न दें ध्यान

बार एसोसिएशन जनपद के अध्यक्ष सलीम खान एडवोकेट ने अधिवक्ताओं एवं न्यायालय परिसर में मौजूद सभी सदस्यों से अपील की है कि वे सुरक्षा मानकों का पालन करें और जांच कार्य में सुरक्षा कर्मियों का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

समाचार लिखे जाने तक न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ कर दी गई थी और स्थिति पर पुलिस की कड़ी नजर बनी हुई थी। अधिकारियों का कहना है कि ई-मेल की सत्यता की जांच की जा रही है तथा साइबर सेल को भी मामले की पड़ताल सौंपी गई है।

रिपोर्ट- मौ. अज़ीम

ये भी पढ़े… अमरोहा में कांवड़ियों के दो गुट भिड़े, महिला समेत कई घायल, 25 अज्ञात पर केस दर्ज

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल