ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » पटाखा बनाते समय विस्फोट, दो महिलाएं गंभीर रूप से झुलसीं

पटाखा बनाते समय विस्फोट, दो महिलाएं गंभीर रूप से झुलसीं

Up News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के सांडी नगर के खिड़किया मोहल्ले में बृहस्पतिवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक घर में पटाखे बनाते समय अचानक तेज विस्फोट हो गया। धमाके की आवाज से आसपास के लोग दहशत में आ गए। इस हादसे में घर के भीतर मौजूद दो महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं।

घर के अंदर हो रहा था पटाखा निर्माण

स्थानीय जानकारी के अनुसार, खिड़किया मोहल्ले में दिलशाद के घर पर पटाखे बनाए जा रहे थे। इसी दौरान विस्फोटक सामग्री में अचानक आग लग गई, जिससे जोरदार धमाका हुआ। हादसे में दिलशाद की पत्नी साजिया (48) और उसके छोटे भाई इरशाद की पत्नी रूबिया (35) आग की चपेट में आ गईं।

Up News: घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर

विस्फोट के तुरंत बाद परिजन और मोहल्ले के लोग दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाओं को शरीर के कई हिस्सों में जलने की चोटें आई हैं।

पुलिस मौके पर, जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) सुबोध गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस यह जांच कर रही है कि पटाखा निर्माण किस तरह किया जा रहा था और इसमें सुरक्षा मानकों का पालन हुआ या नहीं। वही इलाके के लोगों का कहना कि 2012 में इसी घर में विस्फोट हुआ था तब भी चार लोगों की मौत भी हुई थी ।

Up News:  सुरक्षा पर उठे सवाल

इस हादसे के बाद रिहायशी इलाकों में अवैध रूप से पटाखे बनाए जाने पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े… भारत–इजराइल संबंधों को नई ऊंचाई, खनिज से यूपीआई तक 17 अहम समझौते

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल