ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » मुरादाबाद में बसों के जरिए खुलेआम GST चोरी, बिना बिल का कच्चा माल ढोने का खेल जारी, कार्रवाई कब?

मुरादाबाद में बसों के जरिए खुलेआम GST चोरी, बिना बिल का कच्चा माल ढोने का खेल जारी, कार्रवाई कब?

UP News

UP News: जनपद मुरादाबाद की बिलारी तहसील में जीएसटी चोरी का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, यहां बिना वैध बिल और दस्तावेजों के कच्चा माल बसों के माध्यम से एक स्थान से दूसरे स्थान तक भेजा जा रहा है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि परिवहन विभाग और वाणिज्य कर विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है।

दिल्ली तक हो रही माल की आवाजाही

स्थानीय सूत्रों का दावा है कि बिलारी समेत मुरादाबाद के कई इलाकों से रोजाना बसों के जरिए दिल्ली और अन्य शहरों तक कच्चा माल पहुंचाया जा रहा है। इन बसों में लदे माल के पास न तो जीएसटी बिल होते हैं और न ही ई-वे बिल या अन्य आवश्यक दस्तावेज। बताया जा रहा है कि बस स्टैंड और प्रमुख मार्गों से यह माल नियमित रूप से लोड होकर बाहर भेजा जाता है, लेकिन न तो बसों की जांच की जाती है और न ही माल के कागजातों की कोई पड़ताल होती है। सूत्रों के मुताबिक, यह अवैध गतिविधि लंबे समय से निर्बाध रूप से चल रही है। बावजूद इसके, संबंधित विभागों की ओर से किसी प्रकार की सख्त कार्रवाई न होना कई सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते इस पर रोक नहीं लगी तो सरकारी राजस्व को करोड़ों रुपये का नुकसान हो सकता है।

ईमानदार व्यापारियों में रोष

स्थानीय व्यापारियों का आरोप है कि जो व्यापारी नियमों का पालन करते हैं, उन पर तो विभागीय सख्ती दिखाई जाती है, लेकिन जो खुलेआम जीएसटी चोरी कर रहे हैं, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती। व्यापारियों का कहना है कि इससे न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि ईमानदार व्यापारियों के साथ भी अन्याय हो रहा है और बाजार में असमान प्रतिस्पर्धा पैदा हो रही है।

विभागीय चुप्पी पर उठे सवाल?

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब यह पूरा मामला स्थानीय प्रशासन और विभागों की जानकारी में बताया जा रहा है, तो फिर जिम्मेदार अधिकारी चुप क्यों हैं? क्या वाणिज्य कर विभाग के भीतर ही कोई ऐसा तंत्र या अधिकारी है, जो जांच और कार्रवाई को प्रभावित कर रहा है? इन सवालों के बीच अब तक किसी भी विभागीय अधिकारी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन अब देखना यह होगा कि खबर सामने आने के बाद वाणिज्य कर विभाग और परिवहन विभाग इस मामले में कोई ठोस कदम उठाते हैं या फिर बसों के जरिए बिना बिल माल ढोने का यह खेल यूं ही चलता रहेगा।

Report By: BP Upadhyay

ये भी पढ़े… खगड़िया का पकड़ौआ विवाह हुआ वायरल, ‘गाय दिखाने के बहाने बुलाए युवक की जबरन करा दी शादी’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल