UP News: रविवार सुबह लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया, जब मुंबई जाने के लिए पहुंची एक युवती को संदिग्ध परिस्थितियों में सुरक्षा जांच के दौरान रोक लिया गया। युवती बुर्का पहनकर यात्रा कर रही थी और उसके साथ एक युवक भी मौजूद था, जिससे सुरक्षाकर्मियों का शक और गहरा गया।
युवती के पहचान पत्र की पड़ताल
एयरपोर्ट पर तैनात CISF के जवानों ने जब नियमित जांच के दौरान युवती के पहचान पत्र की पड़ताल की, तो उसमें दर्ज नाम और उसकी वेशभूषा में अंतर पाया गया। इस पर जवानों ने उससे पूछताछ शुरू की। शुरुआत में युवती ने गोलमोल जवाब देकर मामला टालने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर वह स्पष्ट जानकारी नहीं दे सकी, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया।
UP News: पूछताछ के दौरान किया स्वीकार
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत उत्तर प्रदेश पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम दोनों को अपने साथ थाने ले गई, जहां उनसे विस्तृत पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में युवक की पहचान इमरान खान के रूप में हुई है, जो युवती को अपने साथ मुंबई ले जा रहा था। पूछताछ के दौरान युवती ने आखिरकार स्वीकार किया कि वह मुंबई में रहने वाले अपने एक परिचित से मिलने जा रही थी। पुलिस के मुताबिक, युवक उसे उसके एक रिश्तेदार के पास ले जा रहा था, जो मुंबई में प्लंबर का काम करता है और दोनों के बीच पहले से परिचय बताया जा रहा है। मामला दो अलग-अलग समुदायों से जुड़े होने के कारण सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस अतिरिक्त सतर्कता बरत रही हैं। फिलहाल दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके आने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।
वहीं इस मामले में अतुल कुमार सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट सुरक्षा कर्मियों द्वारा दोनों को संदेह के आधार पर रोका गया था। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है और सभी पहलुओं की गहन जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस यह जांच कर रही है कि इस मामले में कोई और एंगल तो नहीं जुड़ा है।
ये भी पढ़े… पेट्रोल-LPG संकट के बीच एक्शन में आए CM योगी, अब तक 17 हजार से ज्यादा छापेमारी कर जमाखोरों को…







